शाजापुर में बुधवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर में तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। गरज-चमक के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई।
.
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि यह प्री-मानसून की बारिश है। उन्होंने कहा कि शाम या देर रात को फिर बारिश की संभावना है। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है।
तेज बारिश से मौसम में घुली ठंडक।
20-25 जून से मानसून की दस्तक
10 जून से प्री-मानसूनी बारिश का दौर शुरू होगा। यह कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। 20 या 25 जून से जिले में मानसून की दस्तक हो सकती है। दिन में मौसम का मिजाज कई बार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है।
बारिश के बाद कुछ देर तक हवाएं चलती रहीं। उमस की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।