स्टेशन रोड और बालगढ़ रोड से पकड़े गए दो युवक।
देवास कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 2 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 40 हजार रुपए आंकी गई है।
.
टीआई के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड क्षेत्र से एक आरोपी को पकड़ा गया। दूसरे आरोपी को बालगढ़ रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी गांजे की डिलीवरी करने जा रहे थे।
दोनों ले पास से एक-एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार और शुभम उर्फ माली के रूप में हुई है। दोनों राधागंज के निवासी हैं। प्रत्येक आरोपी के पास से एक-एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

