Friday, April 17, 2026
Homeखेलपीयूष चावला ने अचानक क्रिकेट के हर फॉर्मेट से लिया संन्यास, जानिए...

पीयूष चावला ने अचानक क्रिकेट के हर फॉर्मेट से लिया संन्यास, जानिए क्या कहा


Piyush Chawla Retirement: भारतीय क्रिकेटर पियूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. उन्होंने IPL 2025 के ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था लेकिन अनसोल्ड रहे थे. सीजन खत्म होने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया.

पियूष चावला का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

पियूष ने 2006 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने 9 मार्च को मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था. इसके बाद उन्होंने 2007 में वनडे और 2010 में टी20 में डेब्यू किया. पियूष ने अपने 6 साल के क्रिकेट करियर में 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले. इसमें उनके नाम क्रमश 7, 32 और 4 विकेट रहे.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments