Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारसहरसा में 31.25 किलो गांजा बरामद, 1 तस्कर अरेस्ट: छापेमारी के...

सहरसा में 31.25 किलो गांजा बरामद, 1 तस्कर अरेस्ट: छापेमारी के दौरान दौड़ाकर पकड़ा, मक्के के खेत से मिला – Saharsa News




सहरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सौरबाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह गांजा मक्के के खेत में छिपाकर रखा गया था। सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि डीह टोला, वार्ड नंबर-14 निवासी राजेश कुमार अवैध रूप से गांजे की तस्करी में शामिल है और वह खेप भेजने की तैयारी कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान जब पुलिस टीम आरोपी के घर के पास पहुंची, तो एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजेश कुमार के रूप में बताई और स्वीकार किया कि उसने गांजे को पास के मक्के के खेत में छिपाकर रखा है। टीम ने खेत में चलाया तलाशी अभियान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने खेत में तलाशी अभियान चलाया, जहां से कुल 31.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर गांजे को कब्जे में लिया गया और आरोपी राजेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में सौरबाजार थाना में कांड संख्या 92/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(c)/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध धंधे में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष खालिद हयात, एसआई मनीष कुमार, रिरिका कुमारी, बिट्टू कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments