गाजियाबाद में सुबह के समय धूप खिली हुई।
गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहेगा। रविवार सुबह से धूप खिली है, अप्रैल माह में पहली बार तापमान आज 32 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
.
एक दिन पहले तेज हवाएं चलीं
शनिवार को हवा अधिक तेज रही
एक दिन पहले भी मौसम साफ रहा
पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा है। जहां तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। दिन का औसत तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा, शनिवार सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से धूप खिली और तेज गति से हवा रही। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति अधिक तेज रही। हालांकि पिछले सप्ताह हुई बारिश से सुबह के समय अभी भी मौसम में नमी बनी हुई है।
कल का मौसम जानिए
गाजियाबाद में कल सोमवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। जहां दिन का औसत तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। पिछले 2 दिनों में हवा की गति बढ़ी। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तेज हवाओं से राहत मिली।

