बड़वानी में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन कार्यों की लागत 58 लाख से अधिक है।
.
ग्राम तलून में श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज के भंडारा स्थल का 10 लाख की लागत से निर्माण होगा। यह स्थल क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया
ग्राम धनोरा में 2 लाख की लागत से सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल बनेगी। ग्राम लोनसरा में 37 लाख की लागत से नया ग्राम पंचायत भवन बनेगा। तलवाड़ा बुजुर्ग के मानकर मोहल्ला में 2 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
सासंद ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।
4 लाख से बाउंड्रीवाल बनेगी
तलवाड़ा बुजुर्ग में ही 4.70 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। सांसद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की नीति है कि विकास कार्य जनता की आवश्यकताओं का समाधान बने। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।






