Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअनूपपुर कोतवाली में बवाल, 25 लोगों पर FIR: पुलिस को धमकाने,...

अनूपपुर कोतवाली में बवाल, 25 लोगों पर FIR: पुलिस को धमकाने, आरोपियों को भीड़ के हवाले करने का आरोप – Anuppur News


थाने में पहुंचा विवाद करती महिला।

अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में बवाल करने के आरोप में पुलिस ने 9 ज्ञात और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात की गई।गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश श

.

यह कार्रवाई 10 अप्रैल की रात एक रेस्टोरेंट संचालिका के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद की गई है। इसके विरोध में 11 अप्रैल को थाने का घेराव किया गया था और न्यायालय में भी हंगामा हुआ था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को धमकाया, आरोपियों को भीड़ के हवाले करने की कोशिश की और कोर्ट से जेल तक पुलिस वाहन का पीछा किया।

थाने में हंगामा करते लोग।

सभी ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 189 (1), 222, 224, 329 (3), 329 (4), 332 (सी), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान 25 से 30 लोगों की उग्र भीड़ थाने के अंदर घुस गई और जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा डाली, एक महिला पुलिसकर्मी की कुर्सी पर कब्जा कर लिया और ड्यूटी ऑफिसर के कमरे में हाथ पटककर तोड़फोड़ की धमकी दी।

भीड़ की मांग थी कि छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को ‘ऑन द स्पॉट’ न्याय के लिए उनके हवाले किया जाए। पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि थाना परिसर से लेकर न्यायालय परिसर और जिला जेल तक आरोपियों को भेजे जाने के दौरान संबंधित लोगों द्वारा हंगामा मचाया गया। कोतवाली में दर्ज शिकायतों के आधार पर ज्ञात और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञात आरोपियों में दुर्गेश पटेल, अनीश पटेल, संग पटेल, भाई लाल पटेल, राजाराम पटेल, शिवम पटेल, आयुष पटेल, संजय पटेल और सुभाष पटेल शामिल हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments