Friday, April 17, 2026
Homeएजुकेशनझारखंड में क्लास 8 का परिणाम घोषित, 93.31% स्टूडेंट हुए पास; ऐसे...

झारखंड में क्लास 8 का परिणाम घोषित, 93.31% स्टूडेंट हुए पास; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट


JAC Jharkhand 8th Result 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने कक्षा 8वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 4.81 लाख (4,81,647) छात्रों ने जेएसी की 8वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 93.31 प्रतिशत रहा। आप घर बैठे ही अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.70% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.89% दर्ज किया गया। छात्र अपना JAC 8वीं का रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में इसके बारे में स्टेप वाइज जानिए।

ऐसे डाउनलोड करें 8वीं की मार्कशीट

छात्र 8वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाई-स्टेप ये प्रोसेस अपना सकते हैं:

  1. सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर JAC Class 8 scorecard PDF के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, पास प्रतिशत और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होगी।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। वे निम्नलिखित में से किसी भी यूआरएल पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

  1. jac.jharkhand.gov.in
  2. jac.nic.in
  3. jacresults.com
  4. jharresults.nic.in

11वीं कक्षा का रिजल्ट भी किया जारी

वहीं, JAC ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस बार 11वीं में 99.12% छात्र सफल हुए हैं, जो काफी अच्छा परिणाम माना जा रहा है। 11वीं का रिजल्ट भी jacresults.com पर उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा 8वीं और 11वीं दोनों कक्षाओं के ओरिजिनल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट बाद में जारी किए जाएंगे। छात्र इन्हें अपने-अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल से संपर्क बनाए रखें ताकि उन्हें आगे की जानकारी समय पर मिलती रहे।

ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें कहां से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments