Last Updated:
अमिताभ बच्चन, महमूद और धर्मेंद्र संग काम कर चुकी वो एक्ट्रेस, जिसे रामायण में मंथरा का रोल निभाकर खूब तारीफें मिली , अनारी की मिस डीसा तो श्री 420 की केले वाली बाई जैसे किरदारों से इतिहास रच दिया. अपनी ही बहन जिसके लिए दुश्मन बन गई थी.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की वो जानी मानी एक्ट्रेस, जिसने 9 साल की उम्र से ही फिल्मों में कदम रखा. उन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 700 फिल्मों में काम किया था. साइड रोल के जरिए वह इंडस्ट्री पर राज करने लगी थीं. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)

साइड रोल के जरिए पहचान बनाने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं ललीता पवार थीं.उनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस में होती आई है. साल 1916 में नासिक में जन्मीं ललिता का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव शगुन था. ललीता पवार की पर्सनल लाइफ काफी परेशानियों से भरी रही है.

18 अप्रैल 1916 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के येओला कस्बे में जन्मी ललिता पवार का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव शगुन था. उनके पिता बड़े व्यापारी थे. उस दौर में लड़कियों की पढ़ाई आम नहीं थी, लेकिन उनके पिता ने घर पर ही उनकी पढ़ाई और संगीत की व्यवस्था करवाई. सिर्फ 9 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रख दिया और एक मूक फिल्म में काम किया. इसके लिए उन्हें सिर्फ 18 रुपये मिले थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शुरुआत में ललिता पवार बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हीरोइन थीं. वह अपने गाने खुद गा लेती थीं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. लेकिन 1942 में फिल्म ‘जंग आजादी’ की शूटिंग के दौरान उनकी जिंदगी ने बड़ा मोड़ लिया. एक सीन में भगवान दादा ने उन्हें जोर से थप्पड़ मारा, जिससे उनकी आंख की नस फट गई.

इसके बाद गलत इलाज की वजह से उनके चेहरे पर लकवा भी आ गया. इस हादसे के बाद उनका हीरोइन बनने का सपना टूट गया और उन्हें करीब तीन साल तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा. लेकिन ललिता पवार ने हार नहीं मानी. उन्होंने खुद को संभाला और एक नए रूप में वापसी की. 1948 में फिल्म ‘गृहस्थी’ से उन्होंने दोबारा शुरुआत की और 1950 में वी शांताराम की फिल्म ‘दहेज’ में क्रूर सास का किरदार निभाया. यही रोल उनकी पहचान बन गया. लोग उन्हें इतना असली मानने लगे कि मांएं दुआ करती थीं कि उनकी बेटी को ऐसी सास न मिले.

इतना ही नहीं वहीदा रहमान और मनोज कुमार की साल 1968 में आई फिल्म नील कमल में उन्होंने मनोज कुमार की मां और वहीदा रहमान की सास का रोल निभाया था. इस फिल्म में क्रूर सास बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया था.

अपने लंबे करियर में उन्होंने दिलीप कुमार देवानंद और राज कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. ‘श्री 420’, ‘आनंद’, ‘दाग’, ‘नसीब’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘अनाड़ी’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं.

बता दें कि असल जिंदगी में भी ललिता पवार ने काफी दुख देखे. एक्ट्रेस के पति प्रोड्यूसर गणपतराव पवार थे. लेकिन ललिता की छोटी बहन पर उनका दिल आ गया और इसके बाद ललिता और गणपतराव अलग हो गए और अपनी ही बहन ने ललिता का बसा बसाया घर उजाड़ दिया.

