Monday, April 20, 2026
Homeबिज़नेस60% हुआ डीए, ₹20,000, ₹30,000 और ₹40,000 बेसिक सैलरी वालों को होगा...

60% हुआ डीए, ₹20,000, ₹30,000 और ₹40,000 बेसिक सैलरी वालों को होगा कितना फायदा


Last Updated:

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब डीए 60 फीसदी हो गया है. महंगाई भत्‍ते में वृद्धि से कर्मचारियों का वेतन बढ़ जाएगा. डीए की गणना बेसिक पे के आधार पर होती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डीए की गणना हमेशा बेसिक पे (Basic Pay) के आधार पर की जाती है. (Photo : AI)

DA Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डीए और डीआर बढ़ाने पर मुहर लगी. अब डीए 60 फीसदी हो गया है. यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2026 से लागू होगी. इससे पहले अक्टूबर में इसे 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था. सरकार आमतौर पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई के लिए DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाती है. डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में ठीक-ठाक इजाफा हो जाएगा. जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 20 हजार, 30 हजार और 40 हजार है, उनके वेतन में कितना इजाफा होगा, आइये जानते हैं.

डीए की गणना हमेशा बेसिक पे (Basic Pay) के आधार पर की जाती है. इस 2 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि का असर अलग-अलग वेतन स्तरों पर अलग-अलग होगा. यानी की सभी कर्मचारियों का वेतन समान रूप से नहीं बढ़ेगा बल्कि उनके बेसिक सैलरी के अनुसार ही बढ़ेगा.

₹20,000 बेसिक सैलरी वालों को कितना फायदा

जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹20,000 है, उन्हें अभी तक 58% की दर से ₹11,600 डीए मिल रहा था. अब 60% डीए होने पर यह राशि बढ़कर ₹12,000 हो जाएगी. इसका मतलब है कि उनको हर महीने ₹400 रुपये ज्‍यादा मिलेंगे. सालाना आधार पर देखें तो यह लाभ ₹4,800 का होगा.

₹30,000 बेसिक सैलरी वालों को कितनी बढ़ेगी मासिक सैलरी?

मध्यम वेतन स्तर वाले कर्मचारियों, जिनकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है, उन्हें पहले ₹17,400 डीए मिलता था. अब नए 60% डीए के हिसाब से उन्हें ₹18,000 मिलेंगे. इस प्रकार उनकी मासिक आय में ₹600 की वृद्धि निश्चित हो गई है.

₹40,000 मूल वेतन वालों को कितना लाभ?

जिन कर्मचारियों का मूल वेतन ₹40,000 है, उन्हें डीए में हुई इस 2% की बढ़ोतरी से हर महीने ₹800 का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. 58 फीसदी की दर से पहले उन्हें ₹23,200 डीए मिलता था, जो अब बढ़कर ₹24,000 हो जाएगा. यानी उन्‍हें सालाना 9600 रुपये ज्‍यादा मिलेंगे.

करीब 1 करोड़ लोगों को राहत

डीए बढ़ोतरी का निर्णय औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के डेटा के आधार पर लिया जाता है ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे. डीए में वृद्धि का फायदा करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments