Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबिहारबेतिया में गाना बजाने को लेकर हिंसक झड़प, 14 अरेस्ट: शादी...

बेतिया में गाना बजाने को लेकर हिंसक झड़प, 14 अरेस्ट: शादी समारोह में विवाद,DM बोले- कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – Bettiah (West Champaran) News




पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट जानकारी के अनुसार, जैतापुर से आई बारात मझरिया गांव में मस्जिद के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान बारातियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर स्थानीय लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। यह मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और स्थिति हिंसक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बहाल करने में जुट गए। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे कुछ ही देर बाद जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों पक्षों ने दिए लिखित आवेदन इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुरुषोत्तमपुर थाना में कांड संख्या 53/26 और 54/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी की देखरेख में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बताई जा रही है, तथा लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments