Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानजोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन आज: यात्रियों को एक ही दिन...

जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन आज: यात्रियों को एक ही दिन में रामदेवरा जाकर लौटने की मिलेगी सुविधा, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव – Jodhpur News




जोधपुर से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने रविवार को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का एक ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 19 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल उसी दिन दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 8 सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह ट्रेन मार्ग में राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष ट्रेन से रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments