Tuesday, June 16, 2026
HomeफूडPeanut Coconut Laddu Recipe: गुड़ की मिठास और नारियल की खुशबू वाला...

Peanut Coconut Laddu Recipe: गुड़ की मिठास और नारियल की खुशबू वाला मूंगफली लड्डू, जो त्योहार को बना दे खास


Peanut Coconut Laddu Recipe: त्योहार हो, घर में कोई खास मेहमान आने वाला हो या फिर अचानक कुछ मीठा खाने का मन करे, ऐसे समय में अगर कोई झटपट बनने वाली रेसिपी याद आती है तो वो है घर के लड्डू. खास बात ये है कि घर पर बने लड्डू सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के मामले में भी बाहर की मिठाइयों से कहीं बेहतर होते हैं. आज हम जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं, वो है मूंगफली और नारियल से बने लड्डू, जो स्वाद में इतने जबरदस्त होते हैं कि एक खाने के बाद हाथ अपने आप दूसरे लड्डू की तरफ बढ़ जाता है. मूंगफली और नारियल दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती हैं. गुड़ की मिठास और इलायची की खुशबू मिलकर इन लड्डुओं का स्वाद और भी खास बना देती है. बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों की चाय के साथ, ये लड्डू हर मौके पर फिट बैठते हैं.

अच्छी बात ये भी है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ना ही किसी खास मशीन या झंझट की जरूरत पड़ती है, अगर आप बाजार की मिठाइयों से दूरी बनाकर घर पर कुछ शुद्ध और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो मूंगफली-नारियल के लड्डू एक बढ़िया ऑप्शन हैं. त्योहारों पर प्रसाद के तौर पर हों या रोजमर्रा की मीठी क्रेविंग के लिए, ये लड्डू हर तरह से परफेक्ट साबित होते हैं. आइए अब आसान तरीके से जानते हैं इन्हें बनाने की पूरी रेसिपी.

मूंगफली-नारियल के लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-मूंगफली -1 कप
-कद्दूकस किया नारियल -1 कप
-गुड़ -1 कप (स्वाद के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं)
-घी -2 से 3 बड़े चम्मच
-इलायची पाउडर -आधा छोटा चम्मच
-पानी -2 से 3 बड़े चम्मच

मूंगफली-नारियल के लड्डू बनाने का आसान तरीका

1. मूंगफली-नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मूंगफली डालकर धीमी आंच पर भून लें. मूंगफली को लगातार चलाते रहें ताकि वो जले नहीं. जब मूंगफली अच्छे से भुन जाए और उसका छिलका ढीला पड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें. मूंगफली को ठंडा होने दें और फिर हाथ से मसलकर उसका छिलका अलग कर लें. इसके बाद मूंगफली को मिक्सी में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बहुत बारीक पाउडर न बनाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. अब उसी कड़ाही में घी डालें और गैस धीमी रखें. इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भूनें. नारियल को ज्यादा देर तक नहीं भूनना है, बस हल्की खुशबू आने तक भूनना काफी है. इसके बाद गैस बंद कर दें और नारियल को पिसी हुई मूंगफली में मिला दें.

3. अब एक बार फिर कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें गुड़ डालें. गुड़ में थोड़ा सा पानी डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए पिघलने दें. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और हल्का सा उबलने लगे, तब गैस बंद कर दें. अगर गुड़ में गंदगी हो तो इसे छान लें.

4. अब पिघला हुआ गुड़ मूंगफली और नारियल के मिश्रण में डालें. साथ ही इलायची पाउडर भी मिला दें. चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और लड्डू बांधने लायक होना चाहिए. जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें.

Peanut Coconut Laddu

लड्डू और भी टेस्टी बनाने के आसान टिप्स
अगर आप चाहें तो इसमें कटे हुए काजू या बादाम भी मिला सकते हैं. गुड़ की जगह खजूर का पेस्ट भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल अगर ज्यादा ताजा हो तो लड्डू और ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं. लड्डू को एयरटाइट डिब्बे में रखें, ये 7 से 8 दिन तक अच्छे रहते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments