Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारनिशांत को दबाव में राजनीति में लाया गया-JDU उपाध्यक्ष: बोले-नीतीश कभी...

निशांत को दबाव में राजनीति में लाया गया-JDU उपाध्यक्ष: बोले-नीतीश कभी तैयार नहीं थे,पार्टी-कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े – Jehanabad News




जहानाबाद में JDU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को पार्टी के दबाव में राजनीति में लाया गया है। चंद्रवंशी ने बताया कि नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में लाने के लिए कभी तैयार नहीं थे, और न ही निशांत खुद पार्टी में आने को इच्छुक थे। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लगातार आग्रह के बाद ही उन्हें राजनीति में शामिल किया गया है। उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी तथा सभी कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने लालू यादव के परिवारवाद के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। चंद्रवंशी ने कहा कि जब लालू यादव अपनी बेटी को राजनीति में लाते हैं तो उन पर परिवारवाद का आरोप लगता है, लेकिन जब नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आए हैं तो यह परिवारवाद नहीं है। नीतीश कुमार ने कभी परिवारवाद नहीं किया उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार ने कभी परिवारवाद नहीं किया है और न ही अपने किसी भाई या परिवार के सदस्य को राजनीति में शामिल किया है। पूर्व सांसद ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार इतने लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी अपने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में नहीं लाए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता सब समझ रही है। बिहार में घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत किया अपनी नई जिम्मेदारी पर बात करते हुए चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह शुरू से ही पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के रूप में पूरे बिहार में घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने ईमानदारी से पार्टी का काम करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का भी आह्वान किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments