Monday, April 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ के जानकीपुरम में लगेगा 2 दिन का ओटीएस कैंप: डिफॉल्टर...

लखनऊ के जानकीपुरम में लगेगा 2 दिन का ओटीएस कैंप: डिफॉल्टर आवंटियों को ब्याज में मिलेगी छूट – Lucknow News




लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत जानकीपुरम विस्तार में दो दिवसीय कैंप लगाने जा रहा है। यह कैंप सेक्टर-7 स्थित आश्रयहीन योजना, भवानी मार्केट में 20 और 21 अप्रैल को आयोजित होगा। एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि बकाया रखने वाले आवंटी इस मौके का फायदा उठाकर कैंप में पहुंचकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंप में आवंटियों की सुविधा के लिए विशेष कार्याधिकारी वंदना पाण्डेय की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो योजना से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भरने में भी मदद करेगी। इसके अलावा ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में विशेष हेल्प डेस्क भी लगातार संचालित रहेगा। एलडीए के अनुसार, योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी डिफॉल्टर आवंटियों को दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments