CISCE 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लए एक खबर है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) के ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षाओं के 2026 के नतीजे कल यानी 22 अप्रैल को घोषित नहीं किए जाएंगे। CISCE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने India TV Digital से इस बात की पुष्टि करते हुए, ICSE और ISC नतीजों की तारीख को लेकर वायरल हो रहे दावों को खारिज कर दिया। CISCE अधिकारी के अनुसार, ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजे अप्रैल के अंत तक जारी होने की संभावना है। नतीजे घोषित होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइटों – cisce.org और results.cisce.org पर उपलब्ध होंगे और स्टूडेंट्स उन्हें चेक कर सकेंगे। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट्स – cisce.org, results.cisce.org पर जाना होगा।
- इसके बाद ICSE, ISC स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगे गए विवरण (लॉगिन क्रेडेंशियल्स -Unique ID, Index number, और Captcha code डालें) को भरें।
- ICSE, ISC स्कोरकार्ड 2026 PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा
- ICSE, ISC स्कोरकार्ड 2026 PDF सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
SMS के ज़रिए ICSE, ISC रिज़ल्ट 2026 कैसे चेक कर सकेंगे
ICSE, ISC रिजल्ट 2026 पाने के लिए, ICSE/ ISC results टाइप करें, उसके बाद एक स्पेस दें और सात अंकों की Unique ID डालें, और इसे 09248082883 पर भेज दें।
DigiLocker के जरिए चेक कर सकेंगे परिणाम
- इसके लिए सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या ऐप खोलें।
- अब अपने अकाउंट में साइन इन करें।
- अगर आपका कोई अकाउंट नहीं है, तो साइन इन करने से पहले आपको एक अकाउंट बनाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर, CISCE 10th, 12th मार्कशीट PDF लिंक का ऑप्शन ढूंढें
- अब ऑप्शन पर क्लिक करें
- जरूरी डिटेल्स डालें और सबमिट करें
- इसके बाद आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसके बाद चेक करें और डाउनलोड कर लें।

