Wednesday, April 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung Galaxy A57 5G Review: डिजाइन के साथ-साथ मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A57 5G Review: डिजाइन के साथ-साथ मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस


Samsung Galaxy A सीरीज कंपनी ने हाल ही में दो मिड बजट फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 उतारे हैं। ये दोनों फोन पिछले साल आए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड्स हैं। इनमें से Samsung Galaxy A57 5G को हमने कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया है। यह फोन भारत में 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। सैमसंग का यह फोन बेहतर AI फीचर्स, 6 साल तक OS अपग्रेड्स, सिक्योरिटी अपडेट्स जैसी सुविधाओं से लैस है। हमने इसके 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट को यूज किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है? आइए जानते हैं…

Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स










Samsung Galaxy A57 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 1680
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 5000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 12MP+ 5MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

Samsung Galaxy A57 5G का डिजाइन

सैमसंग के इस फोन के डिजाइन में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड किया है। फोन के कैमरा सेटअप को वर्टिकली ही रखा गया है। हालांकि, इसमें आपको नयापन देखने को मिलेगा। यह फोन देखने में ही आपको प्रीमियम फील देता है। इसके बैक पैनल में ग्लास दिया गया है, जिसमें आप अपना चेहरा देख सकते हैं। फोन की मोटाई बेहद कम है, जिसकी वजह से यह काफी स्लिम लगता है। बैक में आपको मोटा कैमरा बंप देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल में दिए गया ग्लास पैनल धूल-मिट्टी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए आपको इसे बार-बार साफ करते रहना होगा।

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए57 रिव्यू

फोन का डिजाइन एलिमेंट हाल में लॉन्च हुए Galaxy S26 सीरीज से पूरी तरह इंस्पायर्ड है। फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। फोन के बैक में विजिबल कैमरा बंप है। वहीं, बॉडी काफी स्लिम है। फोन का वजन बेहद कम है, जिसकी वजह से आप आसानी से सिंगल हैंडली इस फोन को यूज कर सकते हैं। फोन के फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। वहीं, फोन के वॉल्यूम और पावर बटन्स राइट साइड में मिलेंगे। नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मिलते हैं। डिजाइन के मामले में यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

Samsung Galaxy A57 5G का डिस्प्ले

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस यूज किया गया है, जो इसे बेहतर ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है। सैमसंग ने इसमें Infinity-O डिस्प्ले यूज किया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप फोन में मिलता है। हमने इस फोन पर कई पसंदीदा वेब सीरीज और मूवीज देखे हैं।

Samsung Galaxy A57 Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए57 रिव्यू

डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है, जिसकी वजह से आपको नेचुरल कलर दिखाई देता है। Super AMOLED+ पैनल होने की वजह से आपको डिस्प्ले पर दिखाई देने वाले कंटेंट बिलकुल क्रिस्टल क्लियर एक्सपीरियंस देंगे। आप 4K रेजलूशन में मूवीज, क्रिकेट मैच और वीडियो एक्सपीरियंस कर सकेंगे। गेम के भी ग्राफिक्स फोन के डिस्प्ले में काफी अच्छे दिखते हैं।

Samsung Galaxy A57 की परफॉर्मेंस

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मिड बजट फोन अपग्रेडेड Exynos 1680 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज मिलता है। इसमें दो 5G नैनो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर यूज किया है, जिसे सैमसंग ने खुद बनाया है। यह प्रोसेसर कंपनी के मिड बजट रेंज का है, जिसमें आपको ठीक-ठाक परफॉर्मेंस मिल जाती है। मल्टी-टास्किंग करते समय आपको फोन की परफॉर्मेंस से कोई शिकायत नहीं मिलेगी। सबकुछ बेहद ही स्मूद तरीके से होता है। ऐप स्वीच से लेकर मल्टीपल विंडो में आप आसानी से बिना अटके स्विच कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A57 Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए57 रिव्यू

हालांकि, फोन पर आप लंबे समय तक गेम खेलते हैं या फिर लंबे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं तो बैक पैनल में गरमाहट महसूस होगी। थोड़ी देर बाद फोन कूल ऑफ हो जाता है, जिसके बाद आप इसे दोबारा यूज कर सकते हैं। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन के साथ चार्जिंग अडैप्टर नहीं दिया है। आप इसे अलग से खरीद सकते हैं। इस फोन की बैटरी को आप सिंगल चार्ज करके पूरे दिन आसानी से यूज कर सकते हैं। स्टैंडबाई मोड में इस फोन की बैटरी काफी दिनों तक चलती है। फोन के साथ कंपनी ने अडेप्टर नहीं दिया है। मैनें इसे Google Pixel के 33W वाले चार्जर से चार्ज किया है। फोन को 0 से फुल चार्ज होने में तकरीबन 70 से 75 मिनट का समय लगता है।

Samsung Galaxy A57 Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए57 रिव्यू

यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आता है। फोन में मल्टी-लेयर सिक्योरिटी दी गई है। यह फोन कंपनी के Knox सिक्योरिटी के साथ आता है। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम बेहद ही यूजर फ्रेंडली है। साथ ही, सैमसंग के फोन में आपको बेहतर सिक्योरिटी लेयर मिल जाता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के साथ कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए हैं, जो आपको इरिटेट कर सकते हैं। हालांकि, बाद में इसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से डिलीट भी कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A57 5G का कैमरा

सैमसंग का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। सैमसंग के इस फोन से आप डे लाइट में ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन का कैमरा ऐप यूजर फ्रेंडली है, जिसकी वजह से आप कैमरे की सेटिंग्स को आसानी से एक्सेस कर लेते हैं। दिन के समय में फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर में आपको नेचुरल कलर मिलेगा। वहीं, फोन से तस्वीर कैप्चर करने के बाद इसका ऐप इसे प्रोसेस करता है। प्रोसेस किया हुआ तस्वीर थोड़ा एडिटेड लगता है।

Samsung Galaxy A57 Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए57 रिव्यू

लो-लाइट या कम रोशनी में ली गई तस्वीर में आपको मजा नहीं आएगा। यह पिक्सलेट होगा और तस्वीर को जूम करने पर धूंधलापन नजर आएगा। हालांकि, आप फ्लैश लाइट ऑन करने के बाद अगर तस्वीर लेते हैं तो यह अच्छा आता है। लो लाइट में हम आपको फ्लैश लाइट के साथ ही तस्वीर क्लिक करना रेकोमेंड करेंगे। सेल्फी कैमरे की बात करें तो यह ठीक-ठाक है। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A57 Review

Image Source : INDIA TVसैमसंग गैलेक्सी ए57 रिव्यू

हमारा फैसला?

सैमसंग का यह फोन लुकवाइज आपको काफी आकर्षित करेगा। फोन का डिजाइन हमें काफी अच्छा लगा है। स्लिम प्रोफाइल होने की वजह से इसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। हालांकि, सैमसंग के इस फोन में भी गर्म होने वाली दिक्कत है। सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी के मामले में यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

कैमरा की बात करें तो इतने महंगे फोन का कैमरा थोड़ा और बेहतर हो सकता था। इस प्राइस में आने वाले Oppo, Vivo के फोन में आपको बेहतर कैमरा मिल जाता है। हालांकि, कैमरा ऐप काफी यूजर फ्रेंडली लगा है।

यह भी पढ़ें – BSNL लाया 70 दिनों वाला नया प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा समेत बहुत कुछ





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments