गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका के वीरक्षेत्र के पास बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक पिकअप गाड़ी के पलट जाने से उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 युवकों को सुथारपाड़ा बाल चिकित्सालय और बाकियों का धरमपुर राज्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों को वलसाड सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। पिकअप में कुल 28 लोग सवार थे। गिरनारा गांव में रहने वाला एक परिवार और रिश्तेदार एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने विर्क्षेत्र जा रहे थे, तभी रास्ते में पिकअप वैन बंद हो गई और ब्रेक भी फेल हो गया। पिकअप ढलान पर पीछे की ओर चलने लगी। इसी दौरान ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल नहीं रहा और गाड़ी सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। अस्पताल की 3 तस्वीरें… पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। पीएमओ के एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा- गुजरात के वलसाड में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने की घटना अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ड्राइवर के नशे में होने का आरोप
दुर्घटना के पीछे पिकअप ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि वह नशे में था। कपराडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

