Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगरौली में भीषण गर्मी, नर्सरी से 5वीं तक स्कूल बंद: कलेक्टर...

सिंगरौली में भीषण गर्मी, नर्सरी से 5वीं तक स्कूल बंद: कलेक्टर ने 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया, तापमान 44 डिग्री दर्ज – Singrauli News




सिंगरौली जिले में भीषण गर्मी के मद्देनजर कलेक्टर ने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया गया है। 23 अप्रैल 2026 को सिंगरौली का तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक है; 2025 में इसी दिन 41 डिग्री और 2024 में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इस बार तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। कक्षा 6 से 12 तक लगेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यथावत रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासनिक कार्य करेंगे। साथ ही, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और अन्य कार्यक्रम तय समय सारणी के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में छोटे बच्चों को विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है, ऐसे में यह कदम राहत प्रदान करने वाला माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments