Monday, October 26, 2026
HomeएजुकेशनUP बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉपर कशिश वर्मा, अंशिका वर्मा...

UP बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉपर कशिश वर्मा, अंशिका वर्मा और शिखा वर्मा एक ही स्कूल से रखती हैं ताल्लुक?


UP बोर्ड की ओर से क्लास 10 और 12 के रिजल्ट (UP Board Result) को घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। इस वर्ष 10वीं कक्षा के परिणाम में कुल 90.42 परसेंट छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया, जबिक 12वीं कक्षा में कुल 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। जबकि, 12वीं कक्षा की परीक्षा में शिखा वर्मा ने बाजी मारी है और प्रथम स्थान हासिल किया है। 

ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिए की टॉपर कशिश वर्मा, अंशिका वर्मा और शिखा वर्मा क्या एक ही स्कूल से ताल्लुक रखती हैं?, ये सवाल आपके मन में आ रहा होगा। तो आइए जानते हैं। 

क्या एक ही स्कूल से है ताल्लुक?

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर कशिश वर्मा और 12वीं टॉपर शिखा वर्मा एक ही स्कूल से ताल्लुक रखती हैं। दोनों टॉपर्स बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर की छात्रा हैं। जबकि, 10वीं की टॉपर अंशिका वर्मा बाराबंकी से ताल्लुक रखती हैं। 10वीं की टॉपर अंशिका वर्मा द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी की छात्रा हैं। 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर्स

यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स

  • प्रथम स्थान पर 97.83 प्रतिशत अंक के साथ कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा
  • सेंकेंड स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ अदिति और  
  • तीसरे स्थान पर 97.33 अंक प्राप्त कर अर्पिता और परी वर्मा

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स

  • प्रथम स्थान- 97.60 अंक के साथ शिखा वर्मा 
  • द्वितीय स्थान- 97.20 अंक के साथ नंदनी गुप्ता और श्रेया वर्मा
  • तृतीय स्थान- 97 अंक के साथ सुरभि यादव और पूजा पाल

जो स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments