किशनगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर 19 अप्रैल 2026 से लेकर 23 अप्रैल तक विशेष समकालीन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों और वारंटों में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 24 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसपी संतोष कुमार ने बताया, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 10 ऐसे थे जिन्हें विभिन्न आपराधिक मामलों में पकड़ा गया, जबकि 14 अभियुक्तों को लंबित वारंटों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 4,60,100 रुपए का जुर्माना वसूला इस अभियान के दौरान वाहनों से कुल 4,60,100 रुपए का शमन शुल्क (जुर्माना) भी वसूला गया। पुलिस ने 5.9 लीटर देशी/विदेशी शराब, 6.12 ग्राम मादक पदार्थ, 3 ट्रैक्टर, 1 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए है। एसपी ने आगे बताया, तस्करी और अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन पर भी पुलिस के द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। सभी प्रकार के गतिविधियों पर वो खुद नजर रख रहे है। शांति व्यवस्था बनाए रखना उद्देश्य वहीं किशनगंज पुलिस ने दोहराया कि वह आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल-112 पर कॉल कर सकते हैं, क्योंकि किशनगंज पुलिस सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
Source link

