Friday, April 24, 2026
Homeराज्यदिल्लीUP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C पार: ओडिशा...

UP-राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C पार: ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; केरल में लू लगने से एक की मौत


नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C, वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ।

बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 बजे से कर दी गई है।

बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में सरकारी योजनाओं काम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे।

इधर, केरल में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कन्नूर जिले में बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से हुई मौत का यह पहला मामला है।

ओडिशा में भी गुरुवार को हीटवेव का असर जारी रहा। झारसुगुड़ा और तालचेर में तापमान 44°C दर्ज किया गया। राज्य के 24 जगहों पर तापमान 40°C या उससे अधिक रहा।

कटक में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम जिलों में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

25 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

26 अप्रैल:

  • बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें (वार्म नाइट कंडीशन) रहने की भी आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।

देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें

प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग चेहरा ढककर सफर करते नजर आए।

प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग चेहरा ढककर सफर करते नजर आए।

शिमला में गर्मी के बीच ISBT के पास जंगल में आग लगने से धुआं उठता दिखा।

शिमला में गर्मी के बीच ISBT के पास जंगल में आग लगने से धुआं उठता दिखा।

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में गर्मी से बचाने के लिए बाघ को ग्लूकोज दिया गया।

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में गर्मी से बचाने के लिए बाघ को ग्लूकोज दिया गया।

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच महिलाएं धूप से बचने के लिए खुद को ढककर चलती नजर आईं।

लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच महिलाएं धूप से बचने के लिए खुद को ढककर चलती नजर आईं।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 44 पार: आज 5 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। आज 5 जिलों में लू का अलर्ट है। गुरुवार को देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा। यहां पारा 44.5 डिग्री रहा। गर्मी के कारण 4 जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: राजस्थान से आ रही गर्म हवा; भोपाल, जबलपुर-उज्जैन समेत 11 जिलों में लू का अलर्ट

राजस्थान से आ रही गर्म हवा से मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के शहरों में हीट वेव यानी लू जैसे हाल हैं। शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट है। नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

3. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में पार 44° पार, तीन दिनों में 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुरुवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments