Qualcomm ने Samsung Galaxy S27 सीरीज के प्रोसेसर की डिटेल कंफर्म कर दी है। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी। इस सीरीज में Galaxy S27, Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। ये फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के अपग्रेड होंगे। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए हैं।
Qualcomm ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें Samsung के फोन में Snapdragon चिपसेट के बारे में जानकारी शेयर की है। यह दर्शाता है कि अपकमिंग फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आएगा। कंपनी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ज्यादा पावर, ज्यादा परफॉर्मेंस और ज्यादा संभावनाएं ये सब सैमसंग के साथ संभव है।
इस साल Qualcomm दो चिपसेट- Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Elite Gen 6 Pro लॉन्च कर सकता है। ये दोनों प्रोसेसर अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में देखने को मिल सकता है। सैमसंग की अगली सीरीज में भी ये दोनों प्रोसेसर यूज किए जा सकते हैं। स्टैंडर्ड Galaxy S27 और Galaxy S27+ में Snadragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इस सीरीज का अल्ट्रा मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर के साथ आ सकता है। हालांकि, सेलेक्टेड मार्केट में यह सीरीज Exynos 2700 चिपसेट के साथ आ सकता है।
Samsung Galaxy S27 Ultra के फीचर्स (संभावित)
सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 12GB/16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक का स्टोरेज मिल सकता है। इसके बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, इसमें 50MP का वाइड एंगल और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 12MP का चौथा कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिल सकता है।
2D/3D स्विचेबल डिस्प्ले
सैमसंग इसके अलावा 2D से 3D और 3D से 2D में स्विचेबल डिस्प्ले पर काम कर रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने इस डिस्प्ले को Galaxy S28 Ultra में इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी का यह डिस्प्ले मेटासर्फेस लेंटिकुलर लेंस पर बेस्ड होगा। इस डिस्प्ले को सैमसंग ने Postech की साझेदारी से विकसित किया है। अपकमिंग स्मार्टफोन, टैबलेट और कमर्शियल सिस्टम में इस स्विचेबल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिस्प्ले बेहद ही पतले मेटालेंस से बना होगा, जो लाइट बीम को मैनीपुलेट करने में सक्षम होगा। यह दुनिया का पहला फोन हो सकता है, जो इस नई इनोवेटिव टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें – 10,499 रुपये में मिल रहा Redmi का 5G फोन, पहली सेल में जबरदस्त ऑफर

