Saturday, April 25, 2026
Homeफूडमेरठ की मशहूर नानखटाई! नाम खट्टा... स्वाद मीठा, राजनेताओं की भी है...

मेरठ की मशहूर नानखटाई! नाम खट्टा… स्वाद मीठा, राजनेताओं की भी है पहली पसंद


Last Updated:

Meerut Nan Khatai: अगर आप भी स्वादिष्ट व्यंजन खाने के शौकीन हैं और खास तौर पर किसी ऐसे मीठे की तलाश कर रहे हैं जिसे खाकर मन आनंदित हो जाए, तो मेरठ की नानखटाई आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. अक्सर लोग इसके नाम को सुनकर भ्रमित हो जाते हैं, लेकिन इसका स्वाद खट्टे की जगह लाजवाब मीठा होता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प साबित होती है. लोकल-18 की टीम ने बुढ़ाना गेट बाजार में नानखटाई तैयार करने वाले व्यापारियों से इसकी लोकप्रियता को लेकर खास बातचीत की.

व्यापारी संदीप कुमार रेवड़ी ने लोकल-18 को बताया कि मेरठ की नानखटाई सिर्फ आम जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी इसके मुरीद मौजूद हैं. जब भी कोई वरिष्ठ राजनेता मेरठ से दिल्ली या लखनऊ की ओर जाता है, तो वह विशेष रूप से यहां से नानखटाई पैक करवाकर साथ ले जाता है.

मेरठ में होने वाले बड़े आयोजनों में भी मेहमानों को नानखटाई का स्वाद चखते हुए देखा जा सकता है. दिखने में बिस्किट के आकार जैसी यह मिठाई बेहद खास तरीके से तैयार की जाती है.

इसे मुख्य रूप से बेसन और मूंग की दाल के मेल से दो तरह की वैरायटी में बनाया जाता है. इसे तैयार करने के लिए आधुनिक ओवन के बजाय पारंपरिक आग की भट्टी का उपयोग किया जाता है, जो इसे सोंधापन देती है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें विभिन्न प्रकार के मेवे और तरबूज की गिरी का मिश्रण भी किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्वाद और शुद्धता के आधार पर इसकी कीमत तय की जाती है. वर्तमान में बाजार में यह ₹350 से लेकर ₹1000 प्रति किलो तक की रेंज में उपलब्ध है. इसकी कई तरह की वैरायटी बाजार में मौजूद हैं, जो ग्राहकों की पसंद के हिसाब से तैयार की जाती हैं.

मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में नानखटाई के प्रति लोगों की दीवानगी साफ देखी जा सकती है. मेले में प्रवेश करते ही आपको नानखटाई की खुशबू और ढेरों दुकानें नजर आएंगी. मेले में आने वाले लोग घर लौटते समय नानखटाई पैक कराना नहीं भूलते. केवल मेरठ ही नहीं, देश भर में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में मेरठ की नानखटाई की अपनी अलग धूम होती है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments