Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशशेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर 18 लाख की चोरी: दादी के...

शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर 18 लाख की चोरी: दादी के निधन पर गांव गए थे, छत का जाल काटकर घुसे चोर – Lucknow News




लखनऊ के ठाकुरगंज के भुवर इलाके में शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर छत का जाल काटकर घुसे चोर नकदी और जेवर समेत करीब 18 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार दादी के निधन पर हुसैनगंज स्थित पैतृक आवास गया हुआ था। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। भुवर इलाके में कविता नर्सरी के पास रहने वाले अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वह एक महीने पहले ही नए मकान में शिफ्ट हुए थे। 23 अप्रैल को उनकी दादी का निधन हो गया था। जिसके चलते परिवार के साथ हुसैनगंज स्थित पैतृक घर चले गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसी के घर की छत से किसी तरह अपने मकान की छत पर पहुंचे तो वहां जाल कटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों, अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी के लॉकर में रखे करीब 16 लाख रुपये के जेवर और सवा दो लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, हजरतगंज के बालू अड्डा इलाके में दुकान में चोरी के आरोप में लोगों ने एक नाबालिग को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि लोगों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस किशोर को अपने साथ थाने ले गई। जांच में सामने आया कि किशोर दुकान में चोरी के प्रयास में घुसा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसीपी हजरतगंज ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments