Tuesday, April 28, 2026
Homeफूड30 मिनट की ये मटन रेसिपी है सबसे शानदार, जानें बिहारी स्टाइल...

30 मिनट की ये मटन रेसिपी है सबसे शानदार, जानें बिहारी स्टाइल में


Last Updated:

Mutton Top Secret Recipe: मटन बनाने से 30 मिनट पहले अगर आप यह छोटी-सी प्रक्रिया अपना लेंगे तो मटन का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा. आज हम आपको जमुई के मुन्ना कुमार द्वारा बनाई जाने वाली स्पेशल मटन रेसिपी के बारे में बताएंगे. मुन्ना ने बताया कि आप बनाने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव करके मटन को रेस्टोरेंट स्टाइल में स्वादिष्ट बना सकते हैं. उनके अनुसार, मटन को अच्छे से धोने के बाद उसमें नमक, हल्दी, कच्चा प्याज का रस और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर 30 मिनट के लिए छोड़ देना है. इस स्टेप से मटन न सिर्फ नरम और रसीला बनता है, बल्कि उसमें गहरा स्वाद भी आ जाता है.

वैसे तो आप तरह-तरह के मटन खाए होंगे, लेकिन बिहार में मटन खाने और बनाने का अपना अलग ही मजा है. यहां देसी मसालों के साथ बनने वाला मटन बेहद स्वादिष्ट होता है. यहां जमुई के मुन्ना कुमार बताते हैं कि असली बिहारी स्टाइल में मटन बनाने के लिए सबसे पहले ताजा और अच्छी क्वालिटी का मटन लेना जरूरी है. जहां आपको मटन को अच्छी तरह धोकर उसमें नमक, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट कर लें. इस सीक्रेट स्टेप से मटन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है और यह बेहद नरम और रसीला बनता है. ( एआई फोटो )

स्वादिष्ट मटन बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई या प्रेशर कुकर में सरसों का तेल अच्छे से गरम करें. तेल में तेजपत्ता, जीरा और साबुत गरम मसाले डालकर भूनें. जब मसालों की सुगंध आने लगे, तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक भून लें. यह स्टेप मटन को देसी और मजेदार स्वाद देने में बहुत महत्वपूर्ण है. प्याज के सुनहरे होने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और मटन डालकर अच्छी तरह भूनना चाहिए. ( एआई फोटो )

मटन में डालने वाली पूरी सामग्री इस प्रकार है:1 किलो मटन के लिए आपको चाहिए. 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 3 मध्यम प्याज (बारीक कटे), 2 टमाटर (कटे हुए), 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, 2–3 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी, 1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और अंत में सजाने के लिए हरा धनिया।इन सामग्रियों के साथ बनाया गया बिहारी स्टाइल मटन स्वाद में बेहद लाजवाब और देसी होता है. ( एआई फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुन्ना कुमार बताते हैं कि मटन को अच्छी तरह धोकर उसमें नमक, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर कम से कम आधा घंटा जरूर मेरिनेट करें. इस प्रक्रिया से मटन नरम हो जाता है और मसालों का स्वाद उसके हर टुकड़े में अच्छी तरह समा जाता है. मेरिनेशन के बाद कढ़ाई या प्रेशर कुकर में सरसों का तेल गरम करें और आगे की प्रक्रिया शुरू करें. ( एआई फोटो )

जब तेल हल्का धुआं छोड़ने लगे तो उसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर कुछ सेकंड भूनें. मसालों की खुशबू निकलने लगे तो बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा भूरा (गोल्डन ब्राउन) होने तक भूनें. मुन्ना कुमार बताते हैं कि प्याज अच्छी तरह भुन जाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे टमाटर डालकर कुछ मिनट पकाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक उसमें से तेल अलग दिखने न लगे. इसके बाद मेरिनेट किया हुआ मटन डालकर तेज आंच पर 8 से 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. इससे मसाले मटन में अच्छी तरह घुल जाते हैं और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. ( एआई फोटो )

इसके बाद जरूरत अनुसार गर्म पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और तीन से चार सीटी आने तक पकाएं. अगर कढ़ाई में बना रहे हैं तो ढककर धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मटन धीरे-धीरे अच्छी तरह गल जाए. मुन्ना कुमार बताते हैं कि जब मटन पूरी तरह पक जाए तो ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाल दें. बिहारी स्टाइल मटन की खासियत उसका गाढ़ा मसाला और देसी स्वाद है. इसे गरमा-गरम चावल, रोटी या लिट्टी के साथ परोसें तो स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. ( एआई फोटो )



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments