प्रयागराज में बीती रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले एक हफ्ते से शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे। अचानक बदले मौसम के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के कारण अब मौसम सुहावना महसूस हो रहा है और लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत बनी रह सकती है।
Source link
प्रयागराज में बदला मौसम आसमान में छाए बादल: चल रही तेज हवाएं, उमस भरी गर्मी बरकरार – Prayagraj (Allahabad) News
RELATED ARTICLES

