Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में हिट एंड रन में किसान की मौत: तेज रफ्तार...

ग्वालियर में हिट एंड रन में किसान की मौत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े, शादी से लौट रहे किसान की मौत – Gwalior News




ग्वालियर में रिश्तेदार की शादी से लौटकर घर जा रहा किसान हिट एंड रन का शिकार हो गया। घटना मोहना थाना क्षेत्र के क्वॉलिटी ढाबा के पास दौरार रोड की है। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल किसान को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसान का शव पीएम हाउस पहुंचा कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोहना थाना क्षेत्र के कैमारी निवासी 55 वर्षीय गंधर्व सिंह रावत पुत्र भाग सिंह रावत किसान है। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी में शामिल होने के बाद करीब 3.30 बजे वह वापस घर जाने के लिए निकला था। अभी वह क्वॉलिटी ढाबा के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह हवा में उछला और सड़क पर गिरा। हादसे के बाद आरोपी चालक वहां से भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
चल रही थी सांस, पहुुंचाया अस्पताल
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किसान की नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी सांसे चल रही है। इसका पता चलते ही तुरंत ही उपचार के लिए रवाना किया, जिससे उसकी जान बच सके। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव पीएम हाउस पहुंचाकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि शादी से लौटकर घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। हादसे में किसान की मौत हो गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments