उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खाद्य विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर चिकन और मटन की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में 29 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद क्षेत्र में संचालित कुल 13 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना पंजीकरण संचालित पाई गईं 13 दुकानों को सील कर दिया गया। टीम ने मिर्च पाउडर, गरम मसाला और मिश्रित दूध के तीन नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जिन दुकानों को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर नोटिस जारी कर बंद कराया गया, उनमें शांतिनगर स्थित शाहिद पुत्र सादिक कुरैशी, शब्बीर पुत्र अतीउल्ला और मो. एहसान पुत्र स्व. खतीम की मुर्गे की दुकानें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बाकरगंज स्थित मो. रशीद पुत्र आसिफ की मुर्गे की दुकान और इमामगंज स्थित साकिर पुत्र शब्बीर अहमद की मुर्गे की दुकान को भी बिना पंजीकरण के चलते बंद कराया गया। टीम ने पीरनपुर स्थित सलमान चिकन शॉप, शांतिनगर स्थित इदरीश चिकन शॉप, नेशनल चिकन शॉप, रहीम चिकन शॉप, नॉज चिकन शॉप, इमरान चिकन शॉप, हीरा चिकन शॉप और जुनैद चिकन शॉप का भी निरीक्षण किया। इन दुकानों पर खाद्य पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन साफ-सफाई और मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर सभी को नोटिस जारी किए गए। नमूना संग्रह की कार्रवाई के तहत बहरामपुर स्थित मो. इदरीश की दुकान से मिर्च पाउडर, नगर पालिका स्थित तांबेश्वर मंदिर के पास देवांशी किराना स्टोर से गरम मसाला और बिंदकी तहसील अंतर्गत सामर्थ्या मिल्क चिलिंग सेंटर, जोनिहों से मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अलावा, नगर पालिका बिंदकी स्थित अशोक कन्फेक्शनरी एंड बेकरी, लंका रोड से लगभग 35,000 रुपये मूल्य के कालातीत खाद्य पदार्थ जैसे बिस्कुट, नमकीन, खाद्य मसाले और कन्फेक्शनरी को नियमानुसार नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 27 का उल्लंघन कर कालातीत सामग्री का विक्रय/भंडारण करने पर खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। बिना पंजीकरण संचालित पाई गई मीट की दुकानों के खिलाफ भी नियमानुसार वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चंद्र, देवेश मिश्रा और धीरज दीक्षित शामिल रहे।
Source link
फतेहपुर में फूड विभाग का छापा, 13 दुकानें सीज: रजिस्ट्रेशन न होने पर चिकन-मटन की दुकानों पर कार्रवाई – Fatehpur News
RELATED ARTICLES

