Friday, May 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहिला से छेड़खानी करने वाले मौलाना का एनकाउंटर: मुरादाबाद में सड़क...

महिला से छेड़खानी करने वाले मौलाना का एनकाउंटर: मुरादाबाद में सड़क चलती महिला से की थी छेड़खानी; गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर गोली चलाई – Moradabad News



मुरादाबाद पुलिस ने युवती से सरेआम छेड़खानी करने वाले मौलाना को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मौलाना के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए मौलाना का नाम नौशाद है। वह मुरादाबाद शहर के पीरजादा मोहल्ले का रहने वाला है। सीसीटीवी की मदद से प

.

SSP सतपाल अंतिल ने मौलाना की अरेस्टिंग के लिए 5 टीमों का गठन किया था। एसओजी और सर्विलांस सेल को भी आरोपी को पकड़ने के लिए टास्क दिया गया था। पुलिस की टीमें मौलाना की तलाश में जुटी थीं। इसी बीच गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने एनकाउंटर में मौलाना को गोली मारकर अरेस्ट किया है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवती से सरेआम छेड़खानी करने वाला मौलाना नौशाद रामगंगा किनारे मौजूद है। वह आसपास के इलाके में कहीं छुपने की कोशिश कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने मौलाना नौशाद से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और 3 कारतूस भी पुलिस को मिले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के चौकी बरबलान क्षेत्र में एक युवती कुछ सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी पीछे से आए नौशाद ने सरेआम उसके साथ अश्लील हरकत की थी। उसकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अश्लील हरकत करने वाले की शिनाख्त नौशाद निवासी पीरजादा मकबरा कटघर के रूप में हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस टीमें उसे दबोचने में जुटी थीं। उधर, पुलिस ने छेड़खानी की शिकार पर्दानशीं महिला को भी ट्रेस कर लिया और उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments