Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ में पार्षद का आरोप- लापरवाही से बढ़ी गंदगी: अधिकारियों की...

मेरठ में पार्षद का आरोप- लापरवाही से बढ़ी गंदगी: अधिकारियों की सांठ- गांठ से बीवीजी कंपनी कर रखी खानापुर्ति, जनता हो रही परेशान – Meerut News




मेरठ के ओडियन नाले में सफाई के दौरान कम सिल्ट और घरेलू कूड़ा ज्यादा निकलने पर वार्ड-83 के पार्षद रिजवान अंसारी ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने वाली बीवीजी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रही है, जिसके कारण लोगों द्वारा कूड़ा नालों में डाला जा रहा है और गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही है। पार्षद ने कमेले वाले पुल के पास स्थित कन्या इंटर कॉलेज के निकट जमा गंदगी का उदहारण देकर बताया कि कॉलेज में करीब 2600 छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण छात्राओं, शिक्षकों और कॉलेज प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिजवान अंसारी ने आरोप लगाया कि बीवीजी कंपनी पर नगर निगम का बड़ा बजट खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नगर निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह नगर निगम सदन में मामला उठाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments