Sunday, May 3, 2026
HomeफूडIdli Recipe: घर पर नहीं बनती सॉफ्ट इडली? बस ये 2 चीजें...

Idli Recipe: घर पर नहीं बनती सॉफ्ट इडली? बस ये 2 चीजें डालते ही हो जाएगी होटल जैसी स्पंजी


X

घर पर नहीं बनती सॉफ्ट इडली? बस ये 2 चीजें डालते ही हो जाएगी होटल जैसी स्पंजी

 

arw img

अक्सर लोग घर में इडली तो बनाते हैं, लेकिन वह उतनी सॉफ्ट और स्पंजी नहीं बन पाती जितनी बाहर मिलती है. इसी वजह से कई लोग इडली खाने के लिए बाहर का रुख करते हैं. लेकिन अब आप घर पर ही बिल्कुल मुलायम इडली बना सकते हैं. रांची की रहने वाली कुकू बताती हैं कि इडली को सॉफ्ट बनाने के लिए बैटर तैयार करते समय दो चीजों का खास ध्यान रखना जरूरी है पोहा और मेथी दाना. उनके अनुसार, आधा कटोरी पोहा लेकर उसे पानी में भिगो दें और फिर पीसकर चावल-दाल के बैटर में मिला दें. इससे बैटर में अच्छा खमीर उठता है और यह दोगुना हो जाता है. इसके साथ ही आधा चम्मच मेथी दाना डालने से भी फर्मेंटेशन बेहतर होता है. बैटर को कम से कम 12 से 13 घंटे तक फर्मेंट होने के लिए छोड़ना चाहिए. पूरी रेसिपी जानने को लिए देखें वीडियो..

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments