Sunday, May 3, 2026
Homeविदेशट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने गलती की तो फिर हमला: उनके...

ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने गलती की तो फिर हमला: उनके 14-पॉइंट प्रस्ताव का रिव्यू कर रहे, लेकिन नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान ने कोई गलती की, तो उस पर फिर से हमले हो सकते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जबकि तेहरान दबाव में है और समझौता करना चाहता है।

इसके अलावा ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है, जिसके विस्तृत ड्राफ्ट का इंतजार है। इस नए प्रस्ताव का हम रिव्यू भी कर रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि “हालांकि, मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा। क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी अभी तक बड़ी कीमत नहीं चुकाई है।”

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 26 अप्रैल को इस्लामाबाद में आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की थी।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 26 अप्रैल को इस्लामाबाद में आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की थी।

ईरान के 14-पॉइंट प्रस्ताव में कई मुद्दे शामिल

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 14-पॉइंट का प्रस्ताव अमेरिका के 9-पॉइंट प्लान के जवाब में भेजा गया है। इसमें 30 दिनों के भीतर सभी मुद्दों के समाधान, भविष्य में हमलों के खिलाफ गारंटी, क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, फ्रीज किए गए ईरानी एसेट्स को रिलीज करने, प्रतिबंध हटाने और युद्ध के मुआवजे की मांग शामिल है।

इसके अलावा प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया मैकेनिज्म बनाने, अमेरिकी नेवल नाकेबंदी खत्म करने और क्षेत्रीय संघर्षों को समाप्त करने की बात भी कही गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते के बाद परमाणु कार्यक्रम पर अलग से बातचीत का प्रस्ताव भी रखा गया है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

  1. फिर जंग का खतरा- ईरान के अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने चेतावनी दी कि अमेरिका से फिर से युद्ध हो सकता है, ईरानी सेना इसके लिए तैयार है।
  2. 48 जहाजों ने रास्ता बदला- अमेरिका ने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में 48 जहाजों ने उसके दबाव ईरान के बंदरगाहों से हटाकर दूसरी दिशा अपना रास्ता बदला है।
  3. होर्मुज खोलने का प्रस्ताव- ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि उनके नए प्रस्ताव में पहले होर्मुज खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने की बात है, जबकि परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में की जाएगी।
  4. 16 अमेरिकी ठिकाने डैमेज- CNN की एक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के दौरान ईरान ने मिडिल ईस्ट 8 देशों में 16 अमेरिकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है। इनमें से कई इस्तेमाल करने लायक नहीं बचे।
  5. क्यूबा पर कब्जा- ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका तुरंत क्यूबा पर कब्जा कर सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह ईरान के साथ चल रही जंग के बाद हो सकता है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान पर इजराइल की लगातार बमबारी जारी

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट सहयोगियों को हथियार देगा अमेरिका

अमेरिका के US स्टेट डिपार्टमेंट ने मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों को करीब 8.6 अरब डॉलर के हथियार और सैन्य सेवाओं की बिक्री को मंजूरी दी है। इन सौदों में इजराइल, कुवैत, कतर और UAE शामिल हैं।

अल जजीरा के मुताबिक, कतर को 4.01 अरब डॉलर के पैट्रियट एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से जुड़ी सेवाएं और उपकरण मिलेंगे। कुवैत को 2.5 अरब डॉलर का इंटीग्रेटेड बैटल कमांड सिस्टम दिया जाएगा।

इजराइल और UAE को एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम्स की मंजूरी मिली है, जिनकी कीमत 992 मिलियन डॉलर और 147 मिलियन डॉलर है।

03:29 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सुपरटैंकर ने US नाकेबंदी तोड़ी

ईरान की नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी का एक VLCC सुपरटैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक पहुंच गया है।

अल जजीरा के मुताबिक, “ह्यूज” नाम का यह जहाज करीब 1.9 मिलियन बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 220 मिलियन डॉलर बताई गई है।

यह टैंकर आखिरी बार श्रीलंका के पास देखा गया था और फिलहाल इंडोनेशिया के लोम्बोक स्ट्रेट से होते हुए रियाउ द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है।

बताया गया है कि यह जहाज मार्च से अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) बंद रखे हुए था, जिससे उसकी ट्रैकिंग मुश्किल हो गई।

ईरान का दावा है कि उसके दर्जनों जहाज इस नाकेबंदी को पार कर चुके हैं, जबकि अमेरिका का कहना है कि उसने कई जहाजों को वापस लौटने पर मजबूर किया है और इस कार्रवाई से ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

02:56 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान होर्मुज को लेकर नया कानून लाएगा

ईरान होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया कानून लाने की तैयारी कर रहा है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हमीदरेजा हाजी-बाबाई ने कहा कि इस कानून के तहत इजराइल के जहाजों को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बिल में यह भी कहा गया है कि दुश्मन देशों के जहाज तभी गुजर पाएंगे, जब वे युद्ध का मुआवजा देंगे।

इसके अलावा, दूसरे देशों के जहाजों को भी ईरान से अनुमति लेनी होगी, तभी वे इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे।

हाजी-बाबाई ने कहा कि अब होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पहले जैसी नहीं रहेगी और युद्ध के बाद हालात बदल जाएंगे।

02:13 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत आ रहा LPG कैरियर होर्मुज से निकला

भारत आ रहा LPG कैरियर ‘MT सर्व शक्ति’ शनिवार को होर्मुज से सुरक्षित निकल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कैरियर जहाज 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचेगा।

यह कैरियर 46,313 मीट्रिक टन LPG ले जा रहा है। साथ ही इस जहाज में 20 क्रू मेंबर है, जिनमें 18 भारतीय नागरिक है।

पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय ने शनिवार को वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट को देखते हुए समुद्री सुरक्षा और शिपिंग ऑपरेशन पर एक अपडेट जारी किया।

इसमें कहा गया है कि इस इलाके में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय झंडे वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग कंट्रोल रूम, स्थिति पर नजर रख रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से अब तक 2,922 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 30 नाविक शामिल हैं।

01:52 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UN रिपोर्टर: अंतरराष्ट्रीय जल में इजराइली कार्रवाई अपराध

संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर फ्रांसेस्का अल्बानेसे ने अंतरराष्ट्रीय जल से गाजा जा रहे ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला को रोकने पर इजराइल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की।

अल्बानेसे ने कहा कि “यह बेहद आपत्तिजनक है कि इजराइल यूरोपीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहा है, नावें जब्त कर रहा है और लोगों को उठा रहा है।” उन्होंने इसे ‘बंधक बनाना’ करार देते हुए अपराध बताया।

अल जजीजा के मुताबिक 1 मई को अंतरराष्ट्रीय समुद्र में इजराइली बलों ने इस फ्लोटिला को रोका था। अधिकांश लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि दो कार्यकर्ताओं को इजराइल ले जाया गया, जहां उनकी सुनवाई रविवार को होनी है।

01:45 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- जर्मनी से 5,000 से ज्यादा सैनिक हटेंगे

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (फाइल फोटो)

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी 5,000 से कहीं ज्यादा होगी। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम काफी बड़ी कटौती करने जा रहे हैं।”

पेंटागन ने शुक्रवार को जर्मनी से सैनिकों की संख्या घटाने का ऐलान किया था, जो यूरोप में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य बेस है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ रहा है।

01:44 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ईरान के प्रस्ताव पर समीक्षा कर रहा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वह युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात पर संदेह है कि इससे कोई समझौता हो पाएगा।

रिपोर्टरों से बात करने के कुछ देर बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस प्रस्ताव को लेकर टिप्पणी की और कहा कि “मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा, क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी अभी तक बड़ी कीमत नहीं चुकाई है।”

तस्मीन न्यूज एजेंसी और फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के 9-बिंदु प्रस्ताव के जवाब में 14-बिंदु का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, ईरान के सरकारी मीडिया ने इस नए प्रस्ताव पर कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

01:44 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिण लेबनान में तेज हुए हमले

दक्षिण लेबनान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। पिछले 12 घंटों में इजराइली हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है और कई इलाकों में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण लेबनान के ऊपर ड्रोन लगातार उड़ रहे हैं और अलग-अलग जगहों पर हमले जारी हैं।

चिहिने इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसे इजराइली सेना कंट्रोल्ड डिमोलिशन बता रही है। वहीं अल-तुफाह जिले के अर-रैहान कस्बे में भी जोरदार हमला हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई।

हालात ऐसे बन रहे हैं कि हाल ही में जो लोग सीजफायर के बाद अपने घर लौटे थे, वे फिर से पलायन पर मजबूर हो सकते हैं।

01:27 AM3 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प की चेतावनी- गलती की तो हमला होगा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कोई गलती की तो उस पर फिर हमले हो सकते हैं।

फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान से बेहतर स्थिति में है। तेहरान डील करना चाहता है क्योंकि वह कमजोर हो चुका है। ईरान में नेतृत्व को लेकर भ्रम है।

उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से 14-पॉइंट प्रस्ताव मिला है। अब उसका विस्तृत ड्राफ्ट आने वाला है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments