Tuesday, May 5, 2026
Homeबिज़नेसछोटी बचत से बड़ा फंड! डेली SIP या मंथली SIP, कौन देगा...

छोटी बचत से बड़ा फंड! डेली SIP या मंथली SIP, कौन देगा ज्यादा फायदा?


आजकल कई लोगों का फेवरेट इन्वेटमेंट ऑप्शन म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश बन गया है. कई लोग सोचते हैं कि रोज कम पैसे एसआईपी निवेश करने में फायदा है तो वहीं, कुछ का मानना है कि रोजना की बजाय महीने में एक बार निवेश करना बेहतर है. इसी कंफ्यूजन को आज हम दूर करेंगे. इसे हम एक उदाहरण से समझाएंगे. हर दिन ₹200 का निवेश या महीने में ₹6000 एक साथ निवेश करना, दोनों में से किसमें फायदा है. दोनों में कुल निवेश लगभग बराबर होता है, लेकिन तरीका अलग होता है. मंथली SIP में आप हर महीने एक तय तारीख पर ₹6000 निवेश करते हैं, जो सैलरी के बाद करना आसान रहता है.

वहीं, डेली SIP में आप रोज ₹200 निवेश करते हैं, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का बेहतर औसत मिल जाता है क्योंकि पैसा पूरे महीने अलग-अलग कीमतों पर लगता है. इसे रुपये कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं. दोनों में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, लेकिन डेली SIP में थोड़ा बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना हो सकती है.

200 रुपये की एसआईपी से फायदा

अगर आप 20 साल तक रोज ₹200 की डेली SIP करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मानते हैं, तो इस अवधि में आपका कुल निवेश लगभग ₹14.6 लाख होगा. यह निवेश धीरे-धीरे हर दिन किया जाता है, जिससे बाजार के उतार-चढ़ाव का असर संतुलित हो जाता है.

इस निवेश पर आपको करीब ₹46.36 लाख का अनुमानित रिटर्न मिल सकता है. इस तरह 20 साल बाद आपका कुल फंड यानी कॉर्पस लगभग ₹60.96 लाख तक पहुंच सकता है. अगर आप 20 साल तक हर महीने ₹6000 की मंथली SIP करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मानते हैं, तो आपका कुल निवेश लगभग ₹14.4 लाख होगा.

यह तरीका सैलरी आने के बाद एक तय तारीख पर निवेश करने के लिए आसान और सुविधाजनक माना जाता है. इस निवेश पर आपको करीब ₹45.54 लाख का अनुमानित रिटर्न मिल सकता है. इस तरह 20 साल बाद आपका कुल फंड यानी कॉर्पस लगभग ₹59.94 लाख तक पहुंच सकता है, जो लॉन्ग टर्म में कंपाउंडिंग का फायदा दिखाता है.

डेली एसआईपी से कितना फायदा?

डेली SIP में कुल निवेश थोड़ा ज्यादा (₹20,000) है क्योंकि 365 दिन × ₹200 = ₹73,000 सालाना, जबकि मंथली 12 × ₹6000 = ₹72,000 सालाना होगा. इसी वजह से कॉर्पस में भी फर्क दिखता है. डेली SIP ने लगभग ₹1 लाख ज्यादा कॉर्पस बनता है. यह अंतर कंपाउंडिंग और बेहतर मार्केट टाइमिंग की वजह से है.

डेली SIP बेहतर है या मंथली SIP?

डेली SIP और मंथली SIP दोनों ही निवेश के अच्छे तरीके हैं, लेकिन कौन बेहतर है यह आपकी जरूरत और सुविधा पर निर्भर करता है. डेली SIP में रोज थोड़ा-थोड़ा निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है और रुपया कॉस्ट ऐवरेजिंग बेहतर मिलता है. साथ ही छोटी रकम से शुरुआत करना आसान होता है और रोज बचत की आदत भी बनती है.

डेली SIP में कंपाउंडिंग का फायदा भी थोड़ी ज्यादा बार मिलता है, जिससे लंबे समय में रिटर्न थोड़ा बेहतर हो सकता है. हालांकि, इसमें रोज ट्रांजेक्शन होने की वजह से इसे मैनेज करना कुछ लोगों के लिए मुश्किल लग सकता है.

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, मंथली SIP ज्यादा आसान और सुविधाजनक होती है, खासकर सैलरी पाने वालों के लिए क्योंकि इसमें हर महीने ऑटो डेबिट हो जाता है. इसमें ट्रांजेक्शन कम होते हैं और बजट प्लानिंग करना भी आसान रहता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसी ऑप्शन को चुनते हैं. अगर आपका रोज का खर्चा ट्रैक करना आसान है तो डेली SIP अच्छा है. लेकिन ज्यादातर सैलरी वाले लोगों के लिए मंथली SIP बेहतर लगती है.

₹200 रोज SIP और ₹6000 मंथली SIP दोनों ही लंबे समय में अच्छा फंड बना सकते हैं. लेकिन कैलकुलेशन दिखाता है कि डेली SIP थोड़ा बड़ा कॉर्पस बना सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जितनी जल्दी SIP शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग उतना ज्यादा फायदा मिलेगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments