Monday, September 21, 2026
Homeबिज़नेसरांची की रेशमा का कमाल, तसर सिल्क पर चिकनकारी का अनोखा संगम,...

रांची की रेशमा का कमाल, तसर सिल्क पर चिकनकारी का अनोखा संगम, 1 सूट की कीमत 25 हजार


Last Updated:

Women Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की रेशमा खासतौर पर चिकनकारी पर काम करती हैं. उन्होंने बताया कि चिकनकारी और झारखंड का ट्रेडिशनल तसर सिल्क है. हम दोनों के कंबीनेशन पर काम करते हैं. यानी की तसर सिल्क कुर्ती और उसके ऊपर चिकनकारी का काम होता है. इसे खास कारीगर से बनाया जाता है. ऐसा कांबिनेशन आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा. आइये जानते हैं रेशमा के इस बिजनेस के बारे में.

इस एक सूट की कीमत 5000 से ₹20,000 तक होती है. इसके डिजाइन से लेकर सब कुछ वह अपने हाथों से ही करती हैं. आज 47 साल की उम्र में वह आत्मनिर्भर हैं. हालांकि, इंडिपेंडेंस तो वह पहले भी थी, लेकिन अपने पति के दम पर थी, लेकिन खुद के दम पर आत्मनिर्भर होने का मजा ही कुछ और होता है. अब बाहर घूमने का भी मौका मिलता है. बड़े-बड़े शहरों में जाकर हम एग्जीबिशन में अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी करते हैं.

ऐसा कलेक्शन आपको दूसरा कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा. क्योंकि, तसर सिल्क में चिकनकारी का महीन काम होता है और खास बात ये है कि यह एकदम हाथ से होता है. मशीन का कोई काम नहीं होता, सलवार सूट बनाया जाता है यह भी हाथ से ही बनाया जाता है और उसके ऊपर जो काम होता है वह भी हाथ से होता है.

यही कारण है कि एक सूट बनने में 25 दिन का समय लग जाता है. इसीलिए इसकी कीमत 25000 तक चली जाती है. 4 से 5 कारीगर मिलकर एक सलवार सूट को तैयार करते हैं. इसके साथ ही उनके पास साधारण चिकनकारी भी है, जिसमें आपको कम से कम 25 से 30 कलर देखने को मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आप जैसा कलर चाहेंगे हम वैसा आपको देंगे. हम खुद डिजाइन करते हैं और कलर भी करते हैं. रेशमा बताती हैं कि मैंने सोचा कि लोगों को ओरिजिनल चीज़ पहनाना है. अगर मुझे बिजनेस करना ही है तो क्यों ना कुछ ऐसा ओरिजिनल चीज का करूं.

जो भले दो ही पीस बिके, लेकिन वह शानदार हो. इसीलिए उन्होंने क्वालिटी पर फोकस किया. चिकनकारी तसर यह हमारे ट्रेडिशन का है और अब आलम यह है कि साउथ से लेकर बेंगलुरु, चेन्नई तक इसके ऑर्डर आते रहते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments