Last Updated:
E20 Petrol Controversy : कर्नाटक सरकार ने अपनी एक जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि तेल कंपनियां पेट्रोल में निर्धारित मात्रा से ज्यादा एथेनॉल मिला रही है. अब इंडिय ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान ने ई20 पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल के आरोपों को नकार दिया है और सरकार की जांच प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिए हैं.
कंपनियों ने कर्नाटक सरकार की सैंपलिंग और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.
नई दिल्ली. कर्नाटक के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में 26 से 31 फीसदी तक एथेनॉल मिलने के दावे को सरकारी तेल कंपनियों ने नकार दिया है. इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) का कहना है कि कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल की जांच निर्धारित नियमों और तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुसार नहीं की है. इसलिए सरकार के दावों को सही नहीं ठहराया जा सकता है. तेल कंपनियों का कहना है कि कंपनियों की अेर से कर्नाटक में जांचे गए 56 सैंपलों में एथेनॉल की मात्रा 19 से 20 फीसदी के बीच रही, जबकि औसत 19.30 फीसदी दर्ज किया गया है.
गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने सरकार ने दावा किया था कि कुछ पेट्रोल पंपों पर निर्धारित 20 फीसदी सीमा से अधिक, 31.2 फीसदी तक एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचा जा रहा है. कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद ने कहा था कि बेंगलुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुरु जिलों से लिए गए नमूनों की जांच एथेनॉल मिश्रण ज्यादा मिला. कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल में ज्यादा एथेनॉल मिलने पर तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
Recent claims of excessive ethanol blending at certain retail outlets in Karnataka are not supported by testing conducted through prescribed procedures.
All 893 samples tested across 27 States and UTs, including 56 from Karnataka, were found to be within the prescribed 19–21% ethanol range.
IndianOil, along with BPCL and HPCL, has sought joint, transparent testing with the State Government to establish the facts.
IndianOil remains steadfast in its commitment to fuel quality, transparency and customer trust.
We urge customers to rely on verified information from official sources.
#IndianOil #E20
@HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @ChairmanIOCL @sahneyas

