Friday, November 6, 2026
Homeबिज़नेसशेयर बाजार में धनतेरस पर ही हो सकती है दिवाली, 7 समंदर...

शेयर बाजार में धनतेरस पर ही हो सकती है दिवाली, 7 समंदर पार से आया शुभ संकेत


नई दिल्ली. एक सप्ताह पहले तक अगर कोई आपसे पूछता कि भारतीय शेयर बाजार में क्या एक ही दिन में 2,000 अंकों का उछाल आ सकता है तो शायद ही किसी का जवाब हां में होता. लेकिन, अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप चुनाव क्या हारे, सारा माहौल ही बदल गया. 5 नवंबर गुरुवार को सेंसेक्स ने एक ही दिन में 2 हजार अंकों से ज्यादा का उछाल दिखाकर यह संकेत दे दिया है कि धनतेरस पर ही निवेशकों की दिवाली हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अभी तक भारतीय बाजार से दूरी बना रहे विदेशी निवेशक अचानक बोरी में पैसे भरकर यहां उड़ेल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी के आंकड़े देखें तो 5 नवंबर की रात 11.47 बजे 141 अंकों की गिरावट दिख रही थी, लेकिन धनतेरस की सुबह इसमें भी वापस तेजी लौटने के आसार हैं.

5 नवंबर को बाजार रॉकेट की तरह ऊपर की तरफ जा रहा था तो इसके पीछे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ खरीदारी थी. बीएसई और एनएसई दोनों ही एक्सचेंज पर विदेशी निवेशकों ने 14,974 करोड़ रुपये की दमदार खरीदारी की. यह विदेशी निवेशकों की ओर से एक दिन में साढ़े 6 साल की सबसे बड़ी खरीदारी है. हालांकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 10,444 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की. बावजूद इसके सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी दिखी और निवेशकों की पूंजी एक ही दिन में 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

एनएसई पर 30 हजार करोड़ की खरीदारी
एनएसई के आंकड़े बताते हैं कि 5 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने 29,886.70 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है, जबकि 16,084.87 करोड़ के शेयर बेचे हैं. इस तरह, देखा जाए तो विदेशी निवेशकों की शुद्ध खरीदारी 13,801.83 करोड़ रुपये रही. घरेलू निवेशकों की बात करें तो एनएसई पर 19,739.19 करोड़ के शेयर खरीदे और 29,846.30 करोड़ के शेयर बेच डाले. इस तरह, देखा जाए तो 10,107.11 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की.

साढ़े 6 साल का सबसे बड़ा निवेश
भारतीय शेयर बाजार के लिए आज दिवाली होने का अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि विदेशी निवेशकों ने साढ़े 6 साल में पहली बार इतनी बड़ी खरीदारी की है. 5 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने 14,974.68 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की, जो 6 मई, 2020 को हुई 17,123 करोड़ की शुद्ध खरीद के बाद सबसे ज्यादा है. इससे पहले 20 सितंबर, 2024 को भी विदेशी निवेशकों ने एक दिन में 14,064.05 करोड़ की खरीदारी की थी. इसके अलावा 26 जून, 2025 को भी विदेशी निवेशकों ने 12,594 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

500 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार
विदेशी निवेशकों के रिकॉर्ड निवेश के बूते ही 5 नवंबर को शेयर बाजार में इतना बड़ा उछाल आया. इस दौरान निफ्टी 576 अंक चढ़कर 24,537 अंक पहुंच गया, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे ऊंचा लेवल है. सेंसेक्स भी 2,009 अंकों के उछाल के साथ 79,310 के लेवल पर पहुंच गया. इस उछाल से शेयर बाजार में निवेशकों ने एक ही दिन में 8 लाख करोड़ से ज्यादा की पूंजी बनाई. शेयर बाजार पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 500 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments