Thursday, November 5, 2026
Homeराज्यराजस्तानरोडवेज के 10 हजार कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस: 75% राशि...

रोडवेज के 10 हजार कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस: 75% राशि कैश और 25% जीपीएफ खाते में होगी जमा; परिवहन निगम ने जारी किए आदेश – Jaipur News



राजस्थान रोडवेज के लगभग दस हजार (9 हजार 400) कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के चेयरमैन ने कर्मचारियों को बोनस और एक्सग्रेशिया (Ex-gratia) देने की मंजूरी दी है। इसके तहत 21 हजार रुपए तक मासिक वेतन पाने वाले

.

75% राशि कैश मिलेगी, 25% खाते में जमा होगी

आदेश के अनुसार कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस या एक्सग्रेशिया की 75% राशि कैश दी जाएगी, जबकि बाकी 25% राशि कर्मचारियों के खाते में जमा होगी। RSRTC Employees GPF Regulation 1989 के Rule 8 के तहत आने वाले कर्मचारियों की 25% राशि उनके GPF खाते में जमा होगी। वहीं Rule 8A के तहत आने वाले कर्मचारियों की राशि GPF-SAB खाते में जमा की जाएगी। इन दोनों श्रेणियों में नहीं आने वाले कर्मचारियों को पूरी राशि कैश में दी जाएगी।

काफी समय से की जा रही थी बोनस की मांग

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों को बोनस देने की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया गया था। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए बोनस देने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments