Friday, November 6, 2026
Homeबिज़नेससेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट, जानें बाजार का...

सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट, जानें बाजार का हाल


घरेलू शेयर बाजार में आज 6 नवंबर को कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे थे. लेकिन सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त देखने को मिली. एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ने के संकेत हैं. गिफ्ट निफ्टी सुबह 7 बजे 120 अंक से ज्यादा यानी की गिरावट के साथ 24,470 के आसपास कारोबार कर रहा था. अमेरिका में AI कंपनियों पर सख्त नियमन की आशंका के बीच एआई कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली.

November 6, 202611:38 IST

शेयर बाजार में बढ़ी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 6 नवंबर को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सुबह 11:22 बजे सेंसेक्स 400 अंक यानी 0.50% चढ़कर 79,710 पर और निफ्टी 58 अंक यानी 0.24% बढ़कर 24,595 पर पहुंच गया. हालांकि, गुरुवार की तेजी के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. स्मॉलकैप इंडेक्स 1.88% और मिडकैप 1.45% गिर गया. रियल्टी, मेटल, एनर्जी और मीडिया शेयरों में कमजोरी रही, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी. इस बीच इंडिया VIX 9.5% उछलकर 17.06 पर पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत है.

November 6, 202611:22 IST

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव

शेयर बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, बाजार के व्यापक सूचकांकों में कमजोरी है. निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट दर्ज की जा रही है. यानी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी दिख रही है, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

November 6, 202610:32 IST

निफ्टी मिडकैप 150 के टॉप गेनर्स

आज निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में Mphasis सबसे ज्यादा चमका, जिसमें 4.55% की तेजी के साथ शेयर 2,624.10 रुपये पर पहुंच गया. इसके बाद NHPC में 2.42%, United Breweries में 2.28%, Kalyan Jewellers में 1.57% और Persistent में 1.54% की बढ़त देखी गई.

November 6, 202610:00 IST

शेयर बाजार में दबाव, PI Industries से Yes Bank तक कई शेयर 2% से ज्यादा टूटे

आज सुबह के कारोबार में कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. PI Industries का शेयर 2.17% गिरकर 1,731.60 रुपये पर आ गया. Motilal Oswal Financial Services, Solar Industries India और Godrej Properties के शेयर भी 2% से ज्यादा टूटे. वहीं, Yes Bank का शेयर 2.16% गिरकर 15.89 रुपये और New India Assurance का शेयर 2.10% फिसलकर 155.21 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा Supreme Industries का शेयर 5% से ज्यादा गिरकर 3,112 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया.

November 6, 202609:59 IST

गुजरात एनर्जी का मुनाफा 35.9% गिरा, EBITDA में भी बड़ी कमी

गुजरात एनर्जी का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 35.9% घटकर 639.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछली तिमाही में 998 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी की आय 1.5% बढ़कर 9,590 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA में 38.5% की गिरावट आई और यह 797.2 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन भी 13.72% से घटकर 8.31% पर आ गया. नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 3.43% गिरकर 217 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

November 6, 202609:56 IST

IT इंडेक्स में 1% की बढ़त

निफ्टी IT इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. Mphasis, HCL Tech और TCS का सबसे बड़ा कॉन्ट्रीबुशन है.

November 6, 202609:41 IST

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

सेंसेक्स 211.34 अंक (0.27%) की तेजी के साथ 79,521.35 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 8.05 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 24,528.55 पर है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments