Wednesday, May 6, 2026
Homeटेक्नोलॉजी1.5 टन वाले Split AC में बड़ा प्राइस कट, आधी कीमत में...

1.5 टन वाले Split AC में बड़ा प्राइस कट, आधी कीमत में मिल रहे कई ब्रांड्स के एसी


Flipkart Summer Sale में Voltas, Panasonic, Carrier, Daikin जैसे ब्रांड्स के 1.5 टन वाले Split AC को आधी से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 9 मई से शुरू होने वाली है। हालांकि, प्लस यूजर्स के लिए यह सेल 8 मई से लाइव हो जाएगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित होने वाली इस सेल में एसी के अलावा अन्य होम अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि पर भी डिस्काउंट मिलेगा। आइए, जानते हैं Split AC पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में….

Voltas 2026 Model

टाटा वोल्टास के 1.5 टन वाले स्प्लिट एसी की कीमत में भारी कटौती की गई है। नए 3 स्टार रेटिंग वाला यह एसी फ्लिपकार्ट पर 33,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत में 44% की कटौती की गई है। इसके अलावा एसी की खरीद पर 4,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यह एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है। कंपनी प्रोडक्ट पर 1 साल की और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Daikin 2026 Model

डायकिन का यह 1.5 टन वाला Split AC फ्लिपकार्ट पर 33% सस्ते में लिस्ट किया गया है। इसे 37,490 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा 4,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस एसी में भी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग पर काम करता है। इस एसी पर 1 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी मिलती है। वहीं, इसके PCB पर तीन साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है।

Carrier 2026

कैरियर कंपनी के 2026 में लॉन्च हुए नए 1.5 टन वाले Split AC को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे फ्लिपकार्ट पर 35,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत में 46% की कटौती की गई है। यह एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है और वाई-फाई कन्वर्टिबल 6-इन-1 टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

Panasonic 2026

जापानी कंपनी का 1.5 टन वाला यह एसी 26% सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसे 46,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस एसी की खरीद पर भी 4,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। यह एसी 5 स्टार रेटिंग और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें WiFi स्मार्ट, डस्ट-बूस्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

LG 2026

एलजी के 1.5 टन वाले स्प्लिट एसी को 37,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करता है और इसमें 3 स्टार रेटिंग मिलती है। इसकी कीमत में 49% तक की कटौती की गई है। साथ ही, कंपनी चुनिंदा कार्ड्स पर बैंक ऑफर भी दे रही है।

यह भी पढ़ें – ChatGPT वाली कंपनी ला रही दुनिया का पहला AI Phone, प्रोसेसर की डिटेल आई सामने





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments