JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने इंटरमीडिएट और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। जेएसी का 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। इंटरमीडिएट आर्ट्स में कुल 96.14 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, कॉमर्स में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान में 82.92 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in वेबसाइटों पर JAC 12वीं का स्कोरकार्ड PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें स्टेप्स
- सबसे पहले jacresults.com पर जाएं
- JAC 12th Result 2026 (Science / Commerce / Arts) लिंक पर क्लिक करें
- रोल कोड और Roll Number दर्ज करें
- “सब्मिट” बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा तब इसे डाउनलोड करें प्रिंट निकाल लें
गौरतलब है कि, JAC 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड ने पहले ही घोषित कर दिया था तब से केवल 12वीं का रिजल्ट बचा था, अब ये भी जारी हो गया है।
ये भी पढ़ें –
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जिसके नाम में कोई मात्रा नहीं लगती; नाम तो सुना ही होगा
रेलवे ट्रैक पर पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सपने में भी नहीं सोचा होगा

