Wednesday, May 13, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSmart TV खरीदते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, उठाना पड़ता...

Smart TV खरीदते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, उठाना पड़ता है भारी नुकसान


Smart TV खरीदते समय कई लोग बड़ी गलतियां कर देते हैं, जिनका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। पिछले कुछ साल से भारत में स्मार्ट टीवी का चलन तेजी से बढ़ा है। चीनी ब्रांड की एंट्री के बाद से इनकी कीमतें भी बजट रेंज में आ गई हैं। भारतीय यूजर्स स्मार्ट टीवी खरीदते समय सबसे पहले उसकी कीमत देखते हैं और फिर ब्रांड। हालांकि, इन सब के बीच यूजर्स स्मार्ट टीवी के जरूरी फीचर्स को इग्नोर कर देते हैं। आप भी अगर नया स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये गलतियां न करें…

स्क्रीन साइज का रखें ध्यान

स्मार्ट टीवी खरीदते समय अक्सर लोग स्क्रीन साइज को इग्नोर कर देते हैं। हमेशा कमरे की साइज के हिसाब से ही टीवी का चुनाव करें। अगर, टीवी की स्क्रीन साइज बड़ी हो और कमरे में ही फिट न बैठे तो आपका पूरा पैसा बर्बाद हो जाएगा। वहीं, अगर बड़े हॉल में आप छोटी स्क्रीन साइज वाला टीवी लगाते हैं तो ये बेढंगा लगेगा।

पिक्चर क्वालिटी न करें इग्नोर

नया स्मार्ट टीवी खरीदते समय लोग पिक्चर क्वालिटी को भी इग्रोर कर दिया करते हैं। इन दिनों मार्केट में HD, HD+, UHD, 4K, 8K रेजलूशन वाले स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे। वहीं, LED, OLED, QLED, MiniLED स्मार्ट टीवी भी मार्केट में उपलब्ध हैं। इन स्क्रीन रेजलूशन और क्वालिटी वाले टीवी की कीमत में भी भारी अंतर होता है, जिसकी वजह से अक्सर लोग कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाले टीवी खरीदते हैं। इसमें पिक्चर क्वालिटी को वो भूल जाते हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम

भारत में मिलने वाले स्मार्ट टीवी Google TV (Android TV), WebOS, TizenOS या Fire TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होते हैं। कुछ स्मार्ट टीवी Jio Tele OS के साथ भी इन दिनों लॉन्च हो रहे हैं। LG के टीवी WebOS और Samsung के टीवी Tizen OneUI OS पर काम करते हैं। बांकी ब्रांड के टीवी Android या Google TV पर काम करते हैं। एंड्रॉइड टीवी पर आपको ज्यादा से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट को भी इग्नोर न करें।

कनेक्टिविटी का भी रखें ध्यान

स्मार्ट टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है इंटरनेट कनेक्टिविटी। अगर, आपके स्मार्ट टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी, ऑप्टिकल, LAN, HDMI जैसे पोर्ट्स में कोई भी पोर्ट न रहे तो कनेक्टिविटी समस्या आएगी।

साउंड सिस्टम

स्मार्ट टीवी में बेहतर पिक्चर क्वालिटी, ऑपरेटिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी होने के बाद भी अगर अच्छा साउंड सिस्टम नहीं रहेगा तो पूरा मजा किरकिरा हो जाएगा। इसलिए आपको स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन सभी चीजों को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए, ताकि बाद में आपको रिग्रेट न हो।

यह भी पढ़ें – Voltas के 1.5 टन वाले Split AC पर तगड़ा ऑफर, आधी कीमत में घर लाने का मौका





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments