Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में PM के प्रोग्राम को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी: देवी...

भोपाल में PM के प्रोग्राम को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर 31 मई को यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट, देखें लिस्ट – Bhopal News


31 मई 2025 को राजधानी के जंबूरी मैदान में होने जा रहे देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन में लगभग 5000 बसों के जरिए महिलाओं का आगमन प्रस्तावित है।

.

इन मार्गों से होगी बसों की आवाजाही और पार्किंग

  • इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर की ओर से आने वाली सभी बसें खजूरी रोड, बकानिया डिपो, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला, पटेल नगर बायपास होते हुए आनंद नगर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगी और पार्किंग स्थल में पार्क की जाएंगी।
  • राजगढ़ (ब्यावरा), गुना, अशोकनगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा जोड़, चोपड़ा कला जोड़ होते हुए पटेल नगर बायपास, आनंद नगर से जंबूरी मैदान जाएंगी।
  • सागर, रायसेन, विदिशा से आने वाले वाहन पटेल नगर चौराहा, आनंद नगर होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
  • नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद रोड, आरआरएल तिराहा, एम्स, बरखेड़ा पठानी होकर सेंट जेवियर के पीछे पार्क होंगी।
  • जबलपुर, नरसिंहपुर से आने वाली बसें 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड होते हुए जंबूरी मैदान पहुंचेंगी।
  • भोपाल शहर से आने वाली बसें प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए एनसीसी ग्राउंड और भेल दशहरा मैदान में पार्क की जाएंगी।

ऐसे पहुंचे वाहन जंबूरी मैदान।

चार पहिया, दोपहिया व वीआईपी वाहन

  • आम लोग गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे।
  • वीआईपी पासधारी वाहन गोविंदपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने पार्किंग में खड़े होंगे।
  • मीडिया वाहन गोविंदपुरा टर्निंग से गैस गोदाम के बीच निर्धारित मीडिया पार्किंग में पार्क होंगे।

ट्रैफिक दबाव वाले मार्ग, सुबह 6 बजे से

  • बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा
  • पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप

वैकल्पिक मार्ग

  • अवधपुरी, बीकानेर मिष्ठान, सुरभि इनक्लेव, ऋषिपुरम्, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज अंडरब्रिज से 10 नंबर मार्केट की ओर आवाजाही की जा सकती है।
  • पिपलानी/अयोध्या नगर के वाहन आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा होकर निकल सकते हैं।
ऐसा रहेगी शहर का ट्रैफिक प्लान।

ऐसा रहेगी शहर का ट्रैफिक प्लान।

बसों और भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर जाएंगी। इनका नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • सागर, छतरपुर, दमोह से आने वाली बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होकर आईएसबीटी जाएंगी।
  • इंदौर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग करेंगी। लालघाटी की ओर प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
  • गुना, राजगढ़, ब्यावरा से आने वाली बसें मुबारकपुर, गांधी नगर, लालघाटी होकर हलालपुर पहुंचेंगी।
  • भारी वाहनों का प्रवेश भोपाल के सभी सीमावर्ती बॉर्डर—विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, आष्टा, ब्यावरा, बैरसिया से डायवर्ट किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments