प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा शाजापुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने इसकी जानकारी दी। पंवार ने बताया कि अभियान के तहत ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ निकाली जाएगी। इसमें कार्यकर्ता और आम लोग पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियों के जरिए शामिल होंगे। यात्राओं के आखिर में सामूहिक कार्यक्रम होंगे, जहां विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में कार्यकर्ता 25 तरह के सेवा संकल्प लेंगे। नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान करके इसमें हिस्सा लेंगे। विधानसभा स्तर पर ‘सेवा सेतु कैंप’ लगेंगे। इनमें लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी मदद दी जाएगी। इसके अलावा ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ के तहत मानव रंगोली बनाई जाएगी। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी होगा। पंवार ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों की भागीदारी बढ़ाकर विकसित भारत बनाने में उनकी सहभागिता बढ़ाना है। प्रेस वार्ता में विधायक अरुण भीमावद, जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे और नगर अध्यक्ष आशीष नागर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Source link
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे: भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाएगी सेवा संकल्प अभियान – shajapur (MP) News
RELATED ARTICLES

