Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारकबाड़ी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत: सहरसा में सड़क किनारे...

कबाड़ी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत: सहरसा में सड़क किनारे बात कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात बाइक ठोका,अस्पताल में तोड़ा दम – Saharsa News



सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कबाड़ी कारोबारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र पंडित (60) के रूप में हुई है। वो कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम वार्ड 02 का रहने वाला था। घटना की सुचना पर पुलिस मामले की कार्रवाई मे जुटी है।

.

घटना सहरसा-सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग की है। सुबह 8 बजे घटना हुई है। रामचंद्र पंडित सड़क किनारे एक व्यक्ति से बात कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र जमीन पर गिर पड़ा। उसके सिर से काफी खून बह रहा था।

इलाज के दौरान हुई मौत

घायल को तुरंत सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार शाम 6 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पिछले 10 वर्षों से सहरसा नगर निगम के भारतीय नगर वार्ड 35 में किराए के मकान में रहता था। वो कबाड़ी का काम करता था।

एक साल पहले बेटे की हुई थी मौत

मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पांच बच्चे थे, जिनमें से एक बेटे की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घटना की सूचना सहरसा सदर थाने को दी गई है। सहरसा थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments