Friday, May 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानधौलपुर में 3 मनचले गिरफ्तार: स्कूल के बाहर सिगरेट पीने, बस...

धौलपुर में 3 मनचले गिरफ्तार: स्कूल के बाहर सिगरेट पीने, बस स्टैंड पर फब्तियां कसने का आरोप – Dholpur News




धौलपुर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर महिला कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने लगातार दूसरे दिन सिविल ड्रेस में डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 3 मनचलों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 6 युवकों को समझाकर छोड़ा गया। महिला अपराध अनुसंधान सेल के सहायक उप निरीक्षक रामराज सिंह के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, रोडवेज बस स्टैंड और गांधी पार्क क्षेत्र में सादे कपड़ों में निगरानी की।
इस दौरान एक युवक स्कूल के बाहर छात्राओं के आसपास सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ाते हुए बार-बार चक्कर लगा रहा था। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। सादा कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात
इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड पर लड़कियों पर फब्तियां कस रहे एक युवक को पकड़ा गया। वहीं गांधी पार्क में महिलाओं का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नयाबास बसेड़ी निवासी पुष्पेंद्र, शेरगढ़ धौलपुर निवासी दीपक और सुंदर कॉलोनी धौलपुर निवासी अकरम अली के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें निहालगंज थाने भिजवाया। इस कार्रवाई में महिला कॉन्स्टेबल वीनेश कुमारी, प्रीति, शबाना, बेबी और फरीदा बानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धौलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने महिलाओं से किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9530411842 पर संपर्क करने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments