Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशNEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन: किसान संगठन ने विरोध...

NEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन: किसान संगठन ने विरोध जताया, सख्त कार्रवाई की मांग – Meerut News


शुभम | मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान यूनियन (बी.आर. अम्बेडकर) ने नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और परीक्षा रद्द होने के विरोध में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। उनका कहना है कि पेपर लीक करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव और नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि किसान और मजदूर वर्ग के छात्र कड़ी मेहनत कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन हालिया परिणामों और पेपर लीक की खबरों ने उनके भरोसे को तोड़ा है।

सीबीआई से जांच करने की मांग यूनियन ने अपनी मुख्य मांगों में नीट परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। यह जांच सीबीआई या किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

इसके अतिरिक्त, भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सख्त कानून बनाने की मांग की गई है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। संगठन ने पेपर लीक माफिया और इस भ्रष्टाचार में लिप्त बड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।

उनकी मांग है कि उन सभी योग्य छात्रों को न्याय मिले जिन्होंने अपनी मेहनत से अंक प्राप्त किए हैं, और पूरी प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए।

भारतीय किसान यूनियन (बी.आर. अम्बेडकर) संगठन के कार्यकर्ता आरिफ चौहान ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे छात्रों का भविष्य खराब होता है। चौहान ने मांग की कि पेपर लीक करने वाले या करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात भी की।

प्रदर्शन में यह रहे मौजूद इस दौरान मोहित किनापुर जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर, आरिफ चौहान पचपेड़ा प्रदेश अध्यक्ष, नीरज कश्यप युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, वंश प्रधान हसनपुर, सुमित सैनी व अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments