सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह ने ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण-2026 के तहत सहारनपुर परिक्षेत्र में तैनात 62 सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जारी किया गया। तबादलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों के पुलिसकर्मियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार, लंबे समय से एक ही जिले में तैनात सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर भेजे गए अधिकारियों में धर्मेन्द्र कुमार, महेश चन्द, रविन्द्र धामा, देवेन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह, सुमन्त्रा, संजय शर्मा, सतीश कुमार और प्रेम सिंह शामिल हैं। वहीं संजीव कुमार, मुहम्मद राशिद खां सूरी, बलराम सिंह, राहुल कुमार, शशांक गिरि, मनबीरी, विकान्त सिंह भडाना और श्वेता शर्मा को सहारनपुर से शामली स्थानांतरित किया गया है। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर भेजे गए सब इंस्पेक्टरों में आनन्द कुमार, धर्मवीर कर्दम, गौरव चौहान, गनेश कुमार शर्मा, मोहित कुमार, नितिन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, तपन जयन्त और हाशिम रजा प्रमुख हैं। वहीं शामली से सहारनपुर भेजे गए अधिकारियों में अंकुर चौधरी, सनी Kumar, राकेश, पविन्द्र कुमार, अमरदीप, अरुण कुमार, गौरव त्यागी और जुल्फिकार अली शामिल हैं। इसके अलावा कुछ सब इंस्पेक्टरों को शामली से मुजफ्फरनगर भी भेजा गया है। इनमें राहुल सिंह सिसौदिया, पूनम गौतम, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, अशोक कुमार और नरेन्द्र कुमार वर्मा शामिल हैं। आदेश में महिला सब इंस्पेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं। डीआईजी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Source link
सहारनपुर परिक्षेत्र में 62 सब इंस्पेक्टरों के तबादले: डीआईजी अभिषेक सिंह ने जारी किए आदेश, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-शामली में बड़ा फेरबदल – Saharanpur News
RELATED ARTICLES

