छतरपुर जिले के ग्राम खजवा में एक युवती पर चाकू और हंसिया से हमला किया गया है। गुरुवार को खेत से लौट रही 19 वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोककर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा अहिरवार (19) गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे शौच के लिए खेत पर गई थी। वापस घर लौटते समय गांव के निवासी आरोपी घंसु अहिरवार ने उसे रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती के चेहरे, गर्दन, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवती को निजी वाहन से राजनगर थाने ले गए। पुलिस ने उन्हें पहले उपचार कराने की सलाह दी। इसके बाद परिजन युवती को राजनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश कुमार मिश्रा ने युवती का प्राथमिक उपचार किया और उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Source link
छतरपुर में युवती को चाकू और हंसिया मारा: गर्दन, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें, गांव के युवक ने खेत पर रोककर अचानक हमला किया – Chhatarpur (MP) News
RELATED ARTICLES

