Monday, May 25, 2026
Homeटेक्नोलॉजीOPPO Reno 16 में मिलेगा 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले कई फीचर्स...

OPPO Reno 16 में मिलेगा 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले कई फीचर्स आए सामने


OPPO Reno 16 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। ओप्पो की यह सीरीज 200MP कैमरे और 7000mAh तक की दमदार बैटरी के साथ आएगी। कंपनी ने फोन के फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिए हैं। ओप्पो का यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Reno 15 सीरीज का अपग्रेड होगा। यह 200MP कैमरे के साथ आने वाली पहली रेनो सीरीज होगी।

25 मई को होगी लॉन्च

ओप्पो की यह सीरीज 25 मई को चीनी मार्केट में पेश की जाएगी। इस सीरीज में कंपनी Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 को पेश किया जाएगा। ये दोनों फोन पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आएंगे। इनमें कैमरा के साथ-साथ बैटरी अपग्रेड देखने को मिलेगा। साथ ही, इसके डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro के सामने आए फीचर्स की बात करें तो इन दोनों फोन का लुक और डिजाइन लगभग एक जैसा होगा। Reno 16 में 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। वहीं, फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 6,700mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है।

Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिए जाने की संभावना है। ओप्पो के इन दोनों फोन के कैमरे की बात करें तो ये प्रोट्रेट फोटोग्राफी, जूम कैमरा, बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन से लैस होंगे।

कैमरा में बड़ा अपग्रेड

इस सीरीज के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 200MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का पेरीस्कोप कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह सीरीज Vivo X300 FE को टक्कर दे सकती है।

यह भी पढ़ें – Redmi के 200MP कैमरे वाले फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा तगड़ा ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments